JAC 12th Arts, Commerce Result 2022: झारखंड बोर्ड के आर्ट्स और कॉमर्स के परिणाम, इन वेबसाइट्स पर करें चेक

एजुकेशन
Nishu
Updated Jul 12, 2022 | 12:58 IST

JAC 12th Arts, Commerce Result 2022: झारखंड एकेडमिक काउंसिल, JAC ने कक्षा 12वीं के आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट जारी हो गए हैं। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

JAC Class 12th Arts, Commerce Result 2022: JAC 12th Arts and Commerce Result 2022 to be Released soon at official website jacresults.com, Check when and where to check
झारखंड बोर्ड का रिजल्ट 2022 
मुख्य बातें
  • झारखंड बोर्ड की कक्षा 12वीं के आर्ट्स और कॉमर्स के परिणाम जारी हो गए हैं।
  • छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
  • परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को 33% अंक लाने जरूरी हैं।

JAC 12th Arts, Commerce Result 2022 List of Websites to check: झारखंड एकेडमिक काउंसिल, JAC कक्षा 12वीं के आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के रिजल्ट को लेकर आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। JAC बोर्ड 12वीं कॉमर्स व आर्ट्स परिणाम 2022 आज दोपहर 2:30 बजे जारी हो गए हैं। अब झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही छात्र अन्य वेबसाइट्स पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं जिसके बारे में जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है।

इन वेबसाइट्स पर चेक करें रिजल्ट

सभी छात्र निम्नलिखित वेबसाइट्स के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।  

  • Jacresults.com
  • jac.nic.in
  • jac.jharkhand.gov.in
  • Jharresults.nic.in

Read More-  इस दिन जारी होंगे सीबीएसई के 10वीं व 12वीं के रिजल्ट, अधिकारियों ने दिए संकेत

आर्ट्स के रिजल्ट रहे शानदार

झारखंड बोर्ड की कक्षा 12वीं के आर्ट्स और कॉमर्स के रिजल्ट बोर्ड के बाकी कक्षाओं के रिजल्ट की तरह ही शानदार रहा है। अगर आर्ट्स स्ट्रीम के परिणामों की बार करें तो 97.43% छात्र उत्तीर्ण रहे हैं। वहीं कॉमर्स स्ट्रीम के कुल 92 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण रहे हैं। पंजीकृत 1,90,813 उम्मीदवारों में से 1,84,435 उपस्थित हुए। जिसमें से 1,79,683 छात्र पास हुए हैं। इसके साथ ही कुल 94,495 छात्र फर्स्ट डिवीजन से पास हुए है, वहीं दूसरी डिवीजन में 81,988 और तीसरी डिवीजन में 3,190 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।

Read More- इस दिन आ रहे झारखंड 12वीं के रिजल्ट, देखें अपडेट

बता दें कि इस साल झारखंड बोर्ड की सभी परीक्षाओं अभी तक 90% से अधिक पास प्रतिशत दर्ज किया गया है। कक्षा 10वीं परीक्षा की परीक्षा में अबकी बार 95.60% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं अगर कक्षा 12वीं के साइंस स्ट्रीम की बात करें तो कक्षा 12वीं के छात्रों का पास प्रतिशत 92.19% रहा था। 12वीं के साइंस में लड़कियों ने बाजी मारी है। छात्राओं का कुल 92.24% और 92.16% छात्र सफल हुए हैं। 

अगली खबर