JAC Class 11th Result 2022: कब और कहां चेक कर सकेंगे झारखंड बोर्ड 11वीं का रिजल्ट, यहां देखें

JAC Jharkhand Board Class 11th Result 2022 at jacresults.com: झारखंड बोर्ड कक्षा 11वीं का रिजल्ट कुछ ही देर में जारी होने की संभावना है। रिजल्ट जारी होने के बाद, परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इस बार जेएसी कक्षा 11वीं का परीक्षा जून से जुलाई के बीच आयोजित की गई थी।

jac board class 11th result 2022,jac board result 2022,jharkhand board result 2022
यहां देखें झारखंड बोर्ड 11वीं का रिजल्ट 
मुख्य बातें
  • कुछ ही देर में जारी होने वाला है झारखंड बोर्ड कक्षा 11वीं का रिजल्ट।
  • साइट क्रैश होने पर एसएमएस या डिजिलॉकर के माध्यम से चेक कर सकते हैं रिजल्ट।
  • जून से जुलाई के बीच दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी परीक्षा।

JAC Jharkhand Board Class 11th Result 2022 Released Soon: खत्म हुआ इंतजार, जारी होने वाला है झारखंड बोर्ड कक्षा 11वीं का रिजल्ट। झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) किसी भी वक्त कक्षा 11वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज यानी 29 अगस्त 2022 को शाम तक परिणाम घोषित किए जा सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। बता दें बोर्ड ने हाल ही में कक्षा 8वीं और 9वीं का रिजल्ट जारी किया था। रिजल्ट से पहले बोर्ड की ओर से कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया जाता है।

बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, रिजल्ट जारी करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। किसी भी वक्त परीक्षा परिणाम की घोषणा की जा सकती है। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रिजल्ट जारी होने के बाद यदि साइट क्रैश होती है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है, छात्र स्कूल से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। क्योंकि बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा परणाम जारी करने के सात स्कूलों को भी छात्रों के मार्क्स की लिस्ट उपलब्ध करवाता है। रिजल्ट जारी होने के बाद, परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपने रोल नंबर व जन्मतिथि के माध्यम से नीचे दिए गए आसान स्टेप के माध्यम से अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं।

JAC Class 11th Result 2022 Direct Link: Check Here Marks

Jharkhand Board Class 11th Result 2022, यहां होगा उपलब्ध

- jaresults.com

- jac.jharkhand.gov.in

- indiaresults.com

JAC Class 11th Result 2022, ऐसे करें चेक

  • JAC की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर JAC Class 11th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर, जन्म तिथि व स्कूल कोड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर क्लिक कर स्कोर कार्ड डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

JAC Class 11th Result 2022: Download Here Marksheet

एसएमएस के माध्यम से ऐसे चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद यदि साइट क्रैश हो रही है, तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। छात्र एसएमएस या डिजीलॉकर के माध्यम से अपना परिणाम जान सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने फोन के मैसेज बॉक्स पर जाएं, JAC 11 टाइप कर स्पेश दें और रोल नंबर दर्ज कर 5676750 पर भेज दें। टेक्स्ट के तौर पर रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

Read More - इसी हफ्ते जारी होगा CTET 2022 का नोटिफिकेशन? चेक करें ताजा रिपोर्ट

डिजिलॉकर पर ऐसे देखें परिणाम

  • सबसे पहले Digilocker की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
  • होममपेज पर जाकर साइन अप करने के लिए आधार नंबर या फोन नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद JAC Results 2022 वाले फोल्डर पर क्लिक करें।
  • JAC Class 11th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर व डेटऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।

इस बार झारखंड बोर्ड कक्षा 11वीं टर्म 1 की परीक्षा 7 मई से 09 मई 2022 तक आयोजित की गई थी, जबकि टर्म 2 की परीक्षा 15 जून से 7 जुलाई 2022 तक निर्धारित थी। इसके लिए करीब 5 लाख छात्रों ने अपना पंजीकरण करवा था। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 11.15 बजे तक और दूसरी पाली की दोपहर 3 बजे से 4 बजकर 15 मिनट तक निर्धारित थी।

अगली खबर