JEE Advanced 2021 Admit Card: जेईई एडवांस 2021 के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे कर सकते हैं डाउनलोड

JEE Advanced 2021 Admit Card: जेईई एडवांस 2021 परीक्षा का एडमिट कार्ड 3 अक्टूबर तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा। जानें उम्मीदवार कैसे करें इसे डाउनलोड...

JEE Advanced 2021 Admit Card, JEE Advanced 2021 Admit Card Details|
जेईई एडवांस एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया। 
मुख्य बातें
  • जेईई एडवांस 2021 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हो गए गैं।
  • एडमिट कार्ड 3 अक्टूबर तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा।
  • जानें उम्मीदवार कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड।

ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE Adv 2021 admit card) एडवांस का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इसे cportal.jeeadv.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर सीधे लिंक का उपयोग कर सकते हैं। जेईई एडवांस 2021 परीक्षा का एडमिट कार्ड 3 अक्टूबर तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा। जेईई एडवांस 2021 एडमिट कार्ड तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन विवरण के साथ लॉगिन करना होगा। जेईई एडवांस 2021 के एडमिट कार्ड में एग्जाम सेंटर डिटेल के साथ सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म और परीक्षा के दिन की अन्य डिटेल रहेंगी। इसलिए ध्यान से सभी पेज डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर रख लें। यहां जानें जेईई एडवांस 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की पूरी प्रोसेस।

जेईई एडवांस 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप

  • जेईई एडवांस 2021 एडमिट कार्ड के लिए सबसे पहले jeeadv.ac.in पर जाएं। 
  • अपने क्रेडेंशियल के साथ यहां पहले लॉगिन करें।
  • यहां से जेईई एडवांड 2021 एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।

जेईई एडवांस का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के साथ इन बातों का रखें ध्यान

  1. जेईई एडवांस एडमिट कार्ड में बताई गई जानकारी की जांच करें और अगर कोई त्रुटि हो तो तुरंत रिपोर्ट करें।
  2. जेईई एडवांस परीक्षा केंद्र का पता देखें। यदि संभव हो, तो परीक्षा से पहले किसी भी एक बार जरूर उस लोकेशन को विजिट करें। 
  3. दिशानिर्देश को ध्यान से पढ़ने के साथ COVID-19 संबंधित निर्देश, क्या करें और क्या न करें? को ध्यान से पढ़ें और परीक्षा के दिन उनका पालन करें।
  4. परीक्षा के दिन क्या चीजें निषेध और किन वस्तुओं की अनुमत है इसकी ध्यान से जांच करें।
  5. सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म को पढ़ें और उसमें भरने के लिए आवश्यक जानकारी देखें। साथ ही परीक्षा के दिन के लिए क्या आवश्यक दस्तावेज लेकर जाना है इससूची को भी देखें।
  6. एडमिट कार्ड की एक प्रति डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें। ताकि ये कभी भविष्य में काम आ सके। 

बता दें, जेईई एडवांस का आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में प्रवेश के लिए किया जाता है। IIT खड़गपुर इस साल प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा।

अगली खबर