JEE Main 2022 Session 2 Answer Key: आज जारी हो सकती है जेईई मेन सत्र 2 के लिए आंसर की, ऐसे करें चेक

JEE Main Session 2 Answer Key at jeemain.nta.nic.in: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी अब जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई मेन सत्र 2 पेपर 1 के लिए आंसर की जारी कर सकता है। हालांकि आधिकारिक घोषणा के बारे में यहां से देख सकते हैं...

JEE Main 2022 Session 2 Answer Key: Answer Key for JEE Main Session 2 exam expected to be released soon at jeemain.nta.nic.in, know how to check
जेईई मेन 2022 सत्र 2 पेपर 1 के लिए आंसर की 
मुख्य बातें
  • जेईई मेन सत्र 2 पेपर 1 की परीक्षा के लिए आज जारी हो सकती है आंसर की।
  • जेईई मेन सत्र 2 की परीक्षा 25 से 30 जुलाई के बीच आयोजित की गई है।
  • एनटीए पहले है जेईई मेन सत्र 1 परीक्षा के परिणाम जारी कर चुका है।

JEE Main 2022 Session 2 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA जेईई मेन सत्र 2 के पेपर 1 के लिए आंसर की आज 1 अगस्त 2022 को जारी कर सकता है। छात्रों को याद दिला दें कि जेईई मेन 2022 सत्र 2 का पेपर 1 इसी महीने 25 जुलाई, 2022 से 29 जुलाई, 2022 तक आयोजित किया गया था और 30 जुलाई 2022 को पेपर 2 आयोजित किया गया था।

अब उम्मीद जताई जा रही है कि जेईई मेन सत्र 2 के पेपर 1 के लिए आंसर की आज जारी हो सकती है। हालांकि, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा कोई आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जेईई और एनटीए दोनों की आधिकारिक वेबसाइट पर कड़ी नजर बनाए रखें।

How to Check JEE Main 2022 Session 2 Answer Key

एक बार आंसर की जारी हो जाने के बाद सभी छात्र निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर इसे चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in  पर जाएं
  • अब होमपेज पर ‘JEE Main 2022 Answer Key Session 2’ लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगइन क्रैडिएंशल्स दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • अब आंसर की आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

Read More- जानें कब जारी होगा सीटीईटी 2022 के लिए नोटिफिकेश, देखें संभावित तिथि

आंसर की देखने के लिए ये जानकारी जरूरी

आंसर की जारी होने के बाद, इसका डायरेक्ट लिंक टाइम्स नाउ नवभारत और आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। आंसर की चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर आदि दर्ज करना होगा। सभी को ध्यान देना चाहिए कि आंसर की अंतिम परिणाम नहीं है हालांकि इससे अंको का अंदाजा लगाया जा सकता है, छात्रों के लिए अंतिम अंक केवल स्कोरकार्ड पर घोषित किए जाएंगे।

Read More- इस दिन जारी होंगे यूजीसी नेट 2022 एडमिट कार्ड, ugcnet.nta.nic.in पर करें डाउनलोड

जेईई मेन सत्र 1 का परिणाम हो चुका है जारी

जेईई मेन 2022 सत्र 2 परीक्षा 30 जुलाई, 2022 को समाप्त हुई और उम्मीद है कि इसके परिणाम भी जल्द ही जारी किए जाएंगे। बता दें जेईई मेन 2022 सत्र 1 का परिणाम 11 जुलाई, 2022 को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in और NTA की वेबसाइट nta.ac.in पर घोषित किया गया था। हालांकि, जेईई मेन 2022 सत्र 1 पेपर 2 के परिणाम अभी तक राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने जारी नहीं किए हैं।

जेईई मेन 2022 सत्र 2 पेपर 1 की उत्तर कुंजी आज जारी होने की संभावना है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, उम्मीदवार को सलाह दी जाती है कि वह अपने लॉगइन क्रेडिएंशल्स अपने पास रखें।

अगली खबर