JEE Main Admit Card 2022 Release Date: आज जारी हो सकता है जेईई मेन 2022 का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

JEE Main Admit Card 2022 Release Date: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) जल्द ही जेईई मेन 2022 के लिए आज 11 जून या कल 12 जून 2022 तक एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद सभी उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Main Admit Card 2022: JEE Main Admit Card 2022 likely to be out today at jeemain.nta.nic.in, check Details here
जल्द जारी हो सकता है जेईई मेन 2022 का एडमिट कार्ड  
मुख्य बातें
  • एनटीए जल्द ही जेईई मेन 2022 (JEE Main 2022 Admit Card 2022) का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है।
  • उम्मीद जताई जा रही है कि आज 11 जून या कल 12 जून तक एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है।
  • एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Main Admit Card 2022 Release Date: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main 2022) के उम्मीदवारों का जेईई मेन परीक्षा 2022 के एडमिट कार्ड के लिए इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। संभावनाएं जताई जा रही है कि आज यानी 11 जून 2022 या फिर कल, 12 जून 2022 तक जेईई मेन का एडमिट कार्ड जारी हो सकता है। एक बार जब राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) जेईई मेन के एडमिट कार्ड को आधिकारिक रूप से जारी कर देगा तो उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट- nta.ac.in से जेईई मेन 2022 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

जिन उम्मीदवारों ने जेईई मेन्स 2022 के लिए पंजीकरण किया है, उन्हें जेईई मेन 2022 के एडमिट कार्ड की सटीक रिलीज की तारीख और समय जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in वेबसाइट की जांच करते रहना चाहिए। सभी अपडेट वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

JAC 10th,12th Result 2022: जल्द जारी हो सकता है झारखंड बोर्ड के 10वीं परीक्षा का रिजल्ट, जानिए ताजा अपडेट

How to Download JEE Main Admit Card 2022
एनटीए के आधिकारिक तौर पर एडमिट कार्ड जारी कर देने के बाद जेईई मेन 2022 के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित आसान चरणों का पालन करने की सलाह दी जाती है-

  • स्टेप-1 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • स्टेप-2 होमपेज पर ‘JEE Main Admit Card 2022’ लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप-3 एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करके अपने अकाउंट में लॉग इन करें।
  • स्टेप-4 वेबसाइट से हॉल टिकट डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लें।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main exam 2022) दो चरणों में आयोजित की जाएगी, जिन्हें जून और जुलाई में आयोजित किया जाना है। जेईई मेन 2022 के चरण 1 की परीक्षा 20 जून, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28 और 29, 2022 को आयोजित की जानी है। जेईई मेन्स परीक्षा एनआईटी में बीई/बीटेक पाठ्यक्रमों के लिए (IITs) आईआईटी, और अन्य केंद्रीय वित्त पोषित तकनीकी संस्थान (सीएफटीआई) में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

अगली खबर