JEE Main Admit Card 2022: जारी हो गया जेईई मेन पेपर 2 के लिए प्रवेश पत्र, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

JEE Main Session 2 Admit Card 2022: NTA ने jeemain.nta.nic.in पर दूसरे पेपर के लिए जेईई मेन्स एडमिट कार्ड 2022 जारी किया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों और डायरेक्ट लिंक का उपयोग करके सेशन 2 के तहत जेईई मेन पेपर 2 प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं...

jee main admit card, jee main admit card 2022
जेईई मेन पेपर 2 के लिए प्रवेश पत्र 
मुख्य बातें
  • जेईई मेन 2022 पेपर 2 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।
  • NTA ने jeemain.nta.nic.in पर जारी किया प्रवेश पत्र
  • जेईई मेन 2022 पेपर 2 30 जुलाई, 2022 को आयोजित किया जाएगा

JEE Main Session 2 Admit Card 2022: National Testing Agency, NTA oint Entrance Examination, JEE Main 2022 Admit Card for Paper 2 जारी कर दिया है। उम्मीदवार यहां स्टेप वाइज और डायरेक्ट लिंक की मदद से जेईई मेंस परीक्षा 2022 पेपर 2 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। पेपर 2 के लिए जारी जेईई मेन 2022 एडमिट कार्ड को एनटीए ने एक आधिकारिक नोटिस के माध्यम से सूचित किया है। इस नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जेईई मेन्स एडमिट कार्ड 2022 दोनों के लिए है - वे उम्मीदवार जो सत्र 2 में बी.आर्क, बी.प्लानिंग के लिए उपस्थित हो रहे हैं और उन उम्मीदवारों के लिए जो भारत के बाहर इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर प्रवेश परीक्षा दे रहे हैं।

शेड्यूल के अनुसार, जेईई मेन 2022 पेपर 2 30 जुलाई, 2022 को आयोजित किया जाएगा। हालांकि, भारत के बाहर जेईई देने वाले उम्मीदवारों के लिए, पेपर 1 28 और 29 जुलाई, 2022 को आयोजित किया जाएगा।

Read More -  इस दिन जारी होगी रीट 2022 परीक्षा की उत्तर पुस्तिका, reetbser2022.in पर करें डाउनलोड

जेईई मेन्स 2022 सत्र 2 के पेपर 2 के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in, nta.ac.in से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण और सीधा लिंक नीचे साझा किया गया है।

पेपर 2 के लिए जेईई मेन एडमिट कार्ड 2022 ऐसे करें डाउनलोड

  • उम्मीदवार संयुक्त प्रवेश परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब Candidate Activity में देखें, यहां उस लिंक पर क्लिक करें, जिसमें लिखा है, Download Admit Card for Paper 1 of JEE (Main) 2022 Session 2
  • एक नया पेज खुलेगा जहां आपसे अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करने करनी होगी
  • पेपर 2 के लिए आपका जेईई मेन्स सत्र 2 प्रवेश पत्र आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

जेईई मेन्स सत्र 2 परीक्षा 2022 वर्तमान में चल रही है और 30 जुलाई, 2022 को समाप्त होगी। इस परीक्षा के बाद जेईई मेन उत्तर कुंजी 2022 और बाद में परिणाम होंगे। अधिक अपडेट के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Read More - जानें कब होगी राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग, देखें संभावित तिथि

जेईई परीक्षा का क्या उपयोग है?

परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है जो इंजीनियरिंग और तकनीकी अध्ययन के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। इसके अलावा, जेईई परीक्षा भारत में विभिन्न प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों (सरकारी और निजी दोनों) में एडमिशन पाने का भी रास्ता है

अगली खबर