JEE Main Result 2022: जारी हो गया जेईई मेन रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

JEE Main Result 2021 Session 1: जेईई मेन रिजल्ट 2022 की घोषणा की दी गई है। एनटीए ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन्स रिजल्ट 2022 ऑनलाइन जारी किया है। सत्र 1 के लिए जेईई परिणाम 2022 की जांच करने के यहां डायरेक्ट लिंक दिया गया है...

 jee main result 2022 season 1
जेईई मेंस रिजल्ट घोषित 
मुख्य बातें
  • जेईई मेन 2022 सेशन 1 का रिजल्ट जारी हो गया है।
  • उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक की मदद से चेक कर सकते हैं।
  • सत्र 1 परीक्षा के लिए 7 लाख से अधिक छात्रों के उपस्थित होने की खबर है।

JEE Main Result 2022: National Testing Agency, NTA JEE Main Result 2022 की घोषणा कर दी गई है, यह रिजल्ट सेशन 1 के लिए जारी किया गया है। जेईई मेन्स परिणामों को अब छात्र संयुक्त प्रवेश परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से देख सकते हैं, हालांकि यहां भी डायरेक्ट लिंक दिया गया है। जेईई रिजल्ट 2022 चेक कर करने के लिए यहां स्टेप्स देखें जा सकते हैं।

JEE Main Result एनटीए द्वारा बी.आर्क, बी.प्लानिंग, बी.ई और बी.टेक सेशन 1 पेपर्स के लिए जारी किया गया है। बता दें, इससे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सेशन 1 के लिए JEE Main Final Answer Key जारी की थी, और फाइनल आंसर की से पहले प्रोविजनल आंसर की जारी की गई है, उस दौरान छात्रों को ऑब्जेक्शन करने का मौका दिया गया था।

Read More - जल्द जारी होंगे सीबीएसई बोर्ड 10वीं के नतीजे, नये सत्र के लिए पाठ्यक्रम जारी

जेईई मेन रिजल्ट 2022 - जेईई रिजल्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट -jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, Candidate Activity नाम के बॉक्स में देखें, यहां रिजल्ट देखने के लिए लिंक दिखाई देगा :—
    • URL 1 : Download Score Card of JEE(Main) Session 1_Paper 1
    • URL 2 : Download Score Card of JEE(Main) Session 1_Paper 1
    • URL 3 : Download Score Card of JEE(Main) Session 1_Paper 1
  • अब क्रेडिंशियल का इस्तेमाल करें। जैसे पंजीकरण आईडी, जन्म तिथि
  • JEE Main Result 2022 स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करने के साथ इसका प्रिंटआउट भी लिया जा सकता है।


Direct link to check JEE Main Result 2022 - Link 1 | Link 2 | Link 3


जानें आगे का प्रोसीजर

जून में सत्र 1 परीक्षा के लिए 7 लाख से अधिक छात्रों के उपस्थित होने का अनुमान लगाया गया था। इन उम्मीदवारों के लिए परिणाम अब एनटीए द्वारा घोषित कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने जेईई मेन 2022 परीक्षा पास कर ली है, वे अब जेईई एडवांस 2022 परीक्षा में बैठने के लिए आगे बढ़ने के पात्र होंगे। जेईई मेन 2022 के लिए सत्र 2 की परीक्षा समाप्त होने के बाद जेईई एडवांस 2022 के लिए अंतिम कट ऑफ एनटीए द्वारा जारी किया जाएगा।

सेशन 2 के लिए पंजीकरण

जेईई मेन 2022 सत्र 2 के पंजीकरण वर्तमान में चल रहे हैं, पंजीकरण jeemain.nta.nic.in से ऑनलाइन किया जा सकता है। एनटीए 21 जुलाई, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29 और 30, 2022 को जेईई मेन 2022 सत्र 2 परीक्षा आयोजित करने वाला है।

अगली खबर