JKBOSE 10th Result 2022: जानिए कब जारी होंगे जम्‍मू डिवीजन 10वीं के नतीजे, jkbose.nic.in पर कर सकेंगे चेक

JKBOSE 10th Result 2022: जेकेबीओएसई जल्‍द ही 10वीं कक्षा के जम्‍मू डिवीजन का परिणाम जारी करने वाला है। ये बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्‍ध होगा। इसका लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।

JKBOSE 10th Result 2022
JKBOSE 10th Result 2022 
मुख्य बातें
  • 29 मार्च से 16 अप्रैल, 2022 तक आयोजित हुई थी परीक्षा
  • लॉगिन के लिए रोल नंबर समेत इन डिटेल्‍स की होगी जरूरत
  • ऑनलाइन मार्कशीट कर सकेंगे डाउनलोड

JKBOSE 10th Result 2022: जम्मू और कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड, जेकेबीओएसई जल्‍द ही 10वीं कक्षा के परिणाम 2022 जारी करने वाला है। यह परिणाम जम्मू डिवीजन का होगा। इसकी घोषणा आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर की जाएगी। नतीजे जारी होने के बाद इसका डायरेक्‍ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। परीक्षार्थी लॉगिन करके इसे चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। 

JKBOSE 10वीं की परीक्षा का आयोजन 29 मार्च से 16 अप्रैल, 2022 तक किया गया था।अब तक JKBOSE परिणाम 2022 की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, पिछले रुझानों के आधार पर, परिणाम इस सप्ताह या जुलाई के तीसरे सप्ताह तक आने की उम्मीद है।

जानिए कैसे देखें परिणाम 

  • रिजल्‍ट चेक करने के लिए जम्मू और कश्मीर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.ac.in पर जाएं।
  • परिणाम पोर्टल की जांच करें और डिवीजन लिंक का चयन करें।
  • JKBOSE कक्षा 10वीं वार्षिक परिणाम लिंक खोजें और लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर, नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • जेकेबीओएसई 10वीं ग्रीष्मकालीन क्षेत्र परिणाम डाउनलोड करें और विवरण जांचें।
  • भविष्‍य के लिए 10वीं प्रोविजनल मार्कशीट का प्रिंटआउट लेकर रखें। 

चेक करें पछिले वर्षों के रुझाान 
पिछले रुझानों के अनुसार, जेकेबीओएसई 10वीं परिणाम 2022 आमतौर पर परीक्षा समाप्त होने के 50-60 दिनों के भीतर जारी किया जाता है। ऐसे में उम्‍मीद की जा रही है कि जम्‍मू डिवीजन 10वीं के परिणाम इस महीने जारी कर दिए जाएंगे। हालांकि  JKBOSE ने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में 70,000 से अधिक छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। 

अगली खबर