Kerala SSLC Result 2022 date: केरल एसएसएलसी परिणाम जल्द हो सकते हैं घोषित, जानें ताजा अपडेट

Kerala SSLC Result 2022 Release date: केरल परीक्षा भवन जल्द ही केरल एसएसएलसी परिणाम 2022 घोषित कर सकता है। एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र केरल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-keralaresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं...

Kerala SSLC Result 2022 date: SSLC Result 2022 Expected to be released on June 15 on keralaresults.nic.in
केरल के 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी हो सकता है। 
मुख्य बातें
  • केरल के एसएसएलसी परिणाम 2022 (Kerala SSLC Result 2022) जल्द ही जारी हो सकते हैं।
  • उम्मीद जताई जा रही है कि रिजल्ट 15 जून को सुबह 9 बजे जारी हो सकता है।
  • सभी छात्र केरल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-keralaresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Kerala SSLC Result 2022 Release date: केरल परीक्षा भवन के केरल एसएसएलसी परिणाम 2022 (Kerala SSLC Result 2022) जल्द ही घोषित किए जा सकते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि एसएसएलसी के परिणाम 2022 दो दिनों में घोषित किए जा सकते है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पहले केरल एसएसएलसी का परिणाम 2022 को जारी करने की तिथि 10 जून तय की गई थी। हालांकि अब परिणामों में कुछ विलंब होने के बाद 15 जून, 2022 को परिणाम घोषित किए जा सकते हैं। एक बार परिणाम घोषित होने के बाद केरल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - keralaresults.nic.in पर सभी छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

शिक्षा मंत्री जल्द कर सकते हैं आधिकारिक घोषणा (

केरल एसएसएलसी परिणाम 2022 की तारीख, समय को लेकर केरल बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर कोई सूचना जारी नहीं की है। हालांकि स्थानीय दैनिक समाचार पत्रों के अनुसार केरल के शिक्षा मंत्री वी सिवनकुट्टी जल्द ही SSLC परिणाम 2022 की तारीख, समय के बारे में सूचना जारी कर सकते हैं। छात्र कृपया ध्यान दें कि SSLC परिणाम 2022 घोषित होने के बाद keralresults.nic.in और pareekshabhavan.kerala.gov.in दोनों पर उपलब्ध होंगे।

इस समय जारी हो सकते हैं रिजल्ट

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एसएसएलसी परिणाम 2022 15 जून, 2022 को जारी होने की संभावना है। इसके साथ ही एसएसएलसी परिणाम 2022 का समय सुबह 9 बजे के आसपास होने की उम्मीद है। हालांकि किसी भी प्रकार की आधिकारिक सूचना के लिए छात्रों को राज्य की आधिकारिक वेबसाइट keralaresults.nic.in पर नजर बनाए रखना चाहिए।

इन वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट

एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र निम्नलिखित वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

  • keralaresults.nic.in
  • pareekshabhavan.kerala.gov.in
  • indiaresults.com


छात्रों अब उम्मीद जता रहे हैं कि केरल एसएसएलसी के रिजल्ट 15 जून, 2022 को घोषित किए जाएगें। कृपया अधिक अपडेट के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

अगली खबर