Kerala Class 12th Result 2022: केरल बोर्ड ने जारी किए कक्षा 12वीं के नतीजे, 83.87 दर्ज किया गया पास प्रतिशत

Kerala Class 12th Result 2022 Released: उच्च माध्यमिक शिक्षा विभाग (डीएचएसई), कक्षा 12वीं बोर्ड के परिणाम 2022 आज, 21 जून, 2022 को सुबह 11 बजे जारी कर दिए हैं। सभी छात्र कक्षा 12वीं के रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट keralaresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

Kerala Class 12th Result 2022 Released: Kerala Board Class 12th Result 2022 out on June 21 on official website keralaresults.nic.in Know how to check
केरल बोर्ड के कक्षा 12वीं के परिणाम  
मुख्य बातें
  • केरल शिक्षा बोर्ड ने आज 21 जून को कक्षा 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं।
  • सभी छात्रों को पास होने के लिए न्यूनतम 33% अंक लाने की आवश्यकता है।
  • मार्च से अप्रैल 2022 के बीच केरल बोर्ड ने कक्षा 12वीं की परीक्षा आयोजित की थी।

Kerala Class 12th Result 2022 Released: उच्च माध्यमिक शिक्षा विभाग (डीएचएसई) को केरल +2 या कहें कक्षा 12वीं बोर्ड के परिणाम 2022 आज, 21 जून, 2022 को जारी हो गए हैं। आज सुबह 11 बजे बोर्ड ने कक्षा 12वीं के परिणामों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। जिसके साथ ही लाखों छात्रों का रिजल्ट को लेकर इंतजार भी खत्म हो चुका है। हालांकि छात्रों के लिए रिजल्ट का लिंक 12 बजे एक्टिवेट किया जाएगा। एक बार रिजल्ट का लिंक एक्टिव होने के बाद केरल डीएचएसई प्लस 2 के लिए उपस्थित होने वाले छात्र अपना परिणाम keralaresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

इस साल 83.87 दर्ज किया गया पास प्रतिशत   
इस साल केरल बोर्ड के कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल पास प्रतिशत 83.87 दर्ज किया गया है, जो बीते वर्ष के मुकाबले कम दर्ज किया गया है। अगर बीते वर्ष की बात करें तो यह कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 87.94 दर्ज किया गया था।  

JAC 10th Result 2022 Direct Link: Check Marks here

How to Check Kerala Class 12th Result 2022

एक बार घोषित होने के बाद, छात्र निम्नलिखित स्टेप्स का पालन करके अपने केरल कक्षा 12 वीं के परिणाम 2022 देख सकते हैं

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट keralaresults.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर ‘Kerala Class 12th Result 2022’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉग इन क्रैडिएंशल्स दर्ज करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट आउट भी निकाल लें।

JAC 10th 12th Result 2022 Direct Link: Check here

केरल डीएचएसई परीक्षा 30 मार्च से 22 अप्रैल, 2022 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। केरल डीएचएसई परीक्षा कक्षा 10वीं के प्रैक्टिकल परीक्षा पूरे राज्य में 21 फरवरी से 15 मार्च, 2022 तक आयोजित किए गए थे। लगभग 4 लाख छात्रों ने कथित तौर पर इस साल केरल डीएचएसई प्लस 2 की परीक्षाओं में शामिल हुए थे।
बता दें कि केरल के 12वीं कक्षा की परीक्षा में पास होंने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33% अंक लाने की आवश्यकता है।

अगली खबर