RRB Group D Exam 2021: ग्रुप डी परीक्षा के लिए जानें संभावित तिथियां व निगेटिव मार्किंग, यहां है पूरी जानकारी

एजुकेशन
नीलाक्ष सिंह
Updated Oct 15, 2021 | 15:46 IST

RRB Group D 2021 Exam Date 2021: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथियों को लेकर कयास तेज हो रहे हैं। संभवत: इसी महीने अपडेट आने की उम्मीद है, बहरहाल नीचे खबर में संभावित तिथियां व निगेटिव मार्किंग के बारे में बताया गया है...

rrb group d exam date,
RRB Group D Exam 2021: ग्रुप डी परीक्षा की संभावित तिथियां (indian railway) 
मुख्य बातें
  • ग्रुप डी परीक्षा के लिए जल्द ही rrb group d exam date 2021-22 घोषित की जाने वाली है।
  • नीचे खबर में जानें संभावित तिथियां व निगेटिव मार्किंग के बारे में
  • 2019 में जारी हुआ था नोटिफिकेशन, 1,03,769 पदों पर होगी भर्ती

RRB Group D Exam Date 2021: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) परीक्षा के परिणामों को लेकर कयास तेज हो रहे हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार मांग कर रहे हैं कि रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) जल्द ही आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए परीक्षा तिथि घोषित करे। बता दें, इस परीक्षा के लिए 2019 में नोटिफिकेशन जारी किया गया था, जिसके जरिये 1,03,769 रिक्तियों को भरा जाएगा।

एक करोड़ से ज्यादा लोगों की होगी छटनी

एक लाख से ज्यादा पदों के लिए एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है। लेकिन अभी तक परीक्षा तिथियों को लेकर अपडेट नहीं आया है। यह साफ है कि परीक्षा के जरिये एक करोड़ से ज्यादा लोगों की छटनी की जाएगी, तभी तो rrb group d के 1,03,769 पदों को उचित उम्मीदवारों के जरिये भरा जा सकेगा।

फिजिकल टेस्ट होगा महत्वपूर्ण

भर्ती प्रक्रिया में प्रथम चरण सीबीटी है, इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), इसके बाद दस्तावेजों का सत्यापन यानी डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और अंत में चिकित्सा परीक्षा यानी मेडिकल टेस्ट पास करना जरूरी होगा। ऐसे में प्रतियोगिता बहुत ज्यादा है, इसलिए अभी से फिजिकल टेस्ट के लिए रोजाना प्रैक्टिस करें।

जिन उम्मीदवारों ने भारतीय रेल की सबसे बड़ी रेलवे भर्ती यानी आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2019 के लिए आवेदन किया है, वे इस पेज में आरआरबी से संबंधित सभी लाइव अपडेट देख सकते हैं। RRB Group D Exam Live Updates

रेलवे भर्ती बोर्ड विभिन्न रेलवे भर्ती क्षेत्रों में CEN नंबर 01/2019 के तहत लेवल 1 पदों के लिए 103769 रिक्तियों की भर्ती करेगा। बोर्ड एडमिट कार्ड से पहले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा तिथि, स्थान और यात्रा पास भी जारी करेगा। रिपोर्टों के अनुसार, रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा अक्टूबर 2021 में एडमिट कार्ड जारी करने की उम्मीद है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड के लिए आधिकारिक वेबसाइट व ऊपर दिए गए ब्लॉग लिंक का विजिट करते रहें।

जानें परीक्षा पैटर्न और निगेटिव मार्किंग के बारे में

आरआरसी ग्रुप डी ऑनलाइन परीक्षा में सामान्य विज्ञान (25 अंक), सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स (20 अंक), सामान्य अंकगणित, सामान्य बुद्धि और तर्क (30 अंक) और गणित (25 अंक) होंगे। यानी कुल 100 अंकों का पेपर होगा, जिसके लिए 90 मिनट (1 घंटा 30 मिनट) का समय दिया जाएगा। गलत उत्तरों के लिए नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंकों का 1/3 प्रत्येक गलत उत्तर के लिए काटा जाएगा।

अगली खबर