KVPY 2021 Merit list Released: भारतीय विज्ञान संस्थान ने जारी की KVPY 2021 की मेरिट लिस्ट, ऐसे करें चेक

KVPY 2021 Merit list Released: भारतीय विज्ञान संस्थान बैंगलोर ने किशोर विज्ञान प्रोत्साहन योजना (KVPY) 2021 के परिणाम आज 24 जून, 2022 को घोषित कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट kvpy.iisc.ernet.in के माध्यम से अपना KVPY परिणाम देख सकते हैं।

Indian Institute of Science released KVPY 2021 Merit list today on official website kvpy.iisc.ernet.in, know how to check
KVPY 2021 फैलोशिप कट-ऑफ 
मुख्य बातें
  • भारतीय विज्ञान संस्थान ने KVPY की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है।
  • फैलोशिप हांसिल करने के लिए उम्मीदवारों को अपने डोक्यूमेंट भी जमा करने होंगे।
  • उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।

KVPY 2021 Merit list Released: भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बैंगलोर ने किशोर विज्ञान प्रोत्साहन योजना (KVPY) 2021 के परिणाम आज 24 जून, 2022 को घोषित कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- kvpy.iisc.ernet.in के माध्यम से अपना KVPY परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। KVPY 2021 अनंतिम मेरिट सूची SA, SB और SX स्ट्रीम के लिए जारी की गई है। KVPY 2021 की अनंतिम मेरिट सूची उम्मीदवारों द्वारा एप्टीट्यूड टेस्ट में प्राप्त अंकों पर आधारित है।

ऐसे देखें परिणाम (How To Check KVPY 2021 Result):

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट kvpy.iisc.ernet.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर ‘KVPY fellowship award - 2021 list’ पर क्लिक करें।
  • अब अपना एप्लीकेशन नंबर और रोल नंबर डालें और सबमिट कर दें।
  • अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

Read More- भारतीय वायुसेना में अग्निपथ भर्ती योजना 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें अप्लाई

भारतीय विज्ञान संस्थान द्वारा जारी की गई आधिसूचना में बताया गया कि केवीपीवाई फेलोशिप का पुरस्कार पाने के लिए सभी उम्मीदवारों को संबंधित डोक्यूमेंट्स भेजने होंगे जिसके बारे में उन्हे एक ईमेल के द्वारा बताया जाएगा।

KVPY 2021 फैलोशिप कट-ऑफ
अखिल भारतीय रैंक सूची – सामान्य मेरिट और कट ऑफ अंक

  • स्ट्रीम - एसए (51.00% और ऊपर)
  • स्ट्रीम - एसएक्स (52.00% और ऊपर)
  • स्ट्रीम - एसबी (45.00% और ऊपर)

केवीपीवाई फेलोशिप कार्यक्रम में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए अधिकारिता पहल के तहत अखिल भारतीय रैंक सूची:

  • स्ट्रीम - एसए (40.00% और ऊपर)
  • स्ट्रीम - एसएक्स (40.00% और ऊपर)
  • स्ट्रीम - एसबी (32.00% और ऊपर)

Read More- सीबीएसई कब जारी करेगा कक्षा 10वीं व 12वीं के रिजल्ट, सामने आई ये जानकरी

KVPY फैलोशिप कार्यक्रम में PWD छात्रों के लिए अधिकारिता पहल के तहत अखिल भारतीय रैंक सूची:

  • स्ट्रीम - एसए (40.00% और ऊपर)
  • स्ट्रीम - एसएक्स (40.00% और ऊपर)
  • स्ट्रीम - एसबी (32.00% और ऊपर)



KVPY विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के तहत एक राष्ट्रीय स्तर का फेलोशिप प्रोग्राम है। फेलोशिप के लिए एलिजिबल होने के लिए, उम्मीदवारों को एप्टीट्यूड टेस्ट में उपस्थित होने और उसे पास करने की आवश्यकता है। बीएससी, बीएस, बी स्टेट, बी मैथ, इंटीग्रेटेड एमएससी और इंटीग्रेटेड एमएस जैसे बेसिक साइंस कोर्स के कक्षा 11 से प्रथम वर्ष के छात्र भी परीक्षा के लिए एलिजिबल हैं।

अगली खबर