KVS Admission 2022: केवीएस ने जारी की दूसरी मेरिट लिस्ट, जानें किन दस्तावेंजों के बिना नहीं होगा दाखिला

KVS Admission 2022: केवीएस संगठन ने आज यानी 7 मई 2022 को Class 1 KVS Admission 2022 के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। अभिभावक केंद्रीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट kvs.gov.in पर जाकर अपने बच्चों का नाम चेक कर सकते हैं...

KVS Admission 2022 Second Merit List Released
KVS द्वारा जारी दूसरी मेरिट लिस्ट, यहां से करें चेक 
मुख्य बातें
  • केंद्रीय विद्यालय संगठन ने जारी की कक्षा 1 के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट।
  • तीसरी मेरिट लिस्ट 10 मई को जारी की जाएगी
  • नीचे डायरेक्ट लिंक से मेरिट लिस्ट चेक की जा सकती है

KVS Admission 2022 Second Merit List Released: केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 में अपने बच्चे का दाखिला कराने के लिए मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे अभिभावकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केवीएस संगठन ने आज यानी 7 मई 2022 को कक्षा 1 में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। अभिभावक केंद्रीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट kvs.gov.in पर जाकर अपने बच्चों का नाम चेक कर सकते हैं। बता दें पहली मेरिट लिस्ट 3 मई को जारी की गई थी। दूसरी मेरिट लिस्ट 6 मई को जारी होनी थी, लेकिन देरी के चलते आज जारी की गई है।

तीसरी मेरिट लिस्ट 10 मई को जारी की जाएगी। ऐसे में जिन छात्रों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में नहीं आया था, वो केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नाम चेक कर सकते हैं।

KVS Admission 2022 Second Merit List - ऐसे चेक करें

  • केवीएस संगठन की आधिकारिक वेबसाइट kvs.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Click here to view for admission to Class 1 Session 2022-23 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपने राज्य और केंद्रीय विद्यालय की शाखा का चयन करें।
  • आपके सामने दूसरी मेरिट लिस्ट आ जाएगी, नीचे ''डाउनलोड'' पर क्लिक करे और फिर अपने बच्चों का नाम खोजें।

इसके अलावा आप अपने क्षेत्रीय केंद्रीय विद्यालय की वेबसाइट पर जाकर डायरेक्ट लॉगइन कर सकते हैं, यहां आपके बच्चे के एडमिशन से संबंधित सारी जानकारी उपलब्ध होगी।

ध्यान रहे यदि आपके बच्चे का नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में नहीं है, तो अभी एक और मौका बचा है। केवीएस 10 मई को तीसरी मेरिट लिस्ट जारी करेगा। बता दें छात्रों का अंतिम चयन 6 मई 2022 से 17 मई 2022 तक किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 11वीं को छोड़कर सभी कक्षाओं में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 जून 2022 है।

KVS Admission Documents Required - एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज

केवीएस द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक जिन छात्रों का नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में है, वो क्षेत्रीय केंद्रीय विद्यालय में जाकर अपना दाखिला करवा सकते हैं। इसके लिए अभिभावकों को अपने साथ कुछ जरूरी दस्तावेज जैसे जन्म प्रमाण पत्र, स्थायी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, ट्रांसफर प्रमाण पत्र, रिटायरमेंट सर्टिफिकेट, रिश्ते का प्रमाण पत्र यानी सांसद या पीएसयू कर्मचारयों के पोते पोतियों को अपने रिश्ते का प्रमाण पत्र लगाना होगा। अभिभावक ध्यान दें आपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म में जाति व बच्चे से संबंधित जिन दस्तावेजों का उल्लेख किया है, उसे साथ लेकर अवश्य जाएं।

अगली खबर