KVS Admissions 2022: केवीएस ने जारी की पहली मेरिट सूची, जानें कब आएगी अगली मेरिट लिस्ट

KVS Admissions 2022: केन्द्रीय विद्यालय संगठन, केवीएस ने Class 1 KVS Admissions 2022 के लिए पहली मेरिट सूची जारी की है। माता-पिता और अभिभावक केवीएस प्रवेश 2022-23 के लिए लॉटरी रिजल्ट यहां से देख सकते हैं...

KVS Class 1 KVS Admissions 2022 first merit list
केवीएस: देखें पहली मेरिट सूची व प्रवेश की अंतिम तिथि 
मुख्य बातें
  • केन्द्रीय विद्यालय संगठन, केवीएस ने जारी की पहली मेरिट सूची
  • शैक्षणिक सत्र 2022 से 23 के लिए जारी की गई मेरिट लिस्ट
  • kvsangathan.nic.in या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Kendriya Vidyalaya Sangathan, KVS Class 1 KVS Admissions 2022 first merit list जारी हो गई है। जिन माता-पिता और अभिभावक की नजरें केवीएस प्रवेश 2022-23 पर थी, उन्हें अब यहां से जल्द से जल्द पहली मेरिट सूची चेक कर लेनी चाहिए। बता दें केवीएस ने अभी पहली मेरिट सूची जारी की है। इच्छुक माता-पिता और अभिभावक यहां से चेक कर सकते हैं।

KVS Admissions 2022 - ऐसे चेक करें

  • आधिकारिक वेबसाइट - kvsangathan.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर, "Click here to view select/wait list of candidates for admission to Class I, session 2022-23." नाम के लिंक को क्लिक करें।
  • अपने राज्य और केन्द्रीय विद्यालय शाखा का चयन करें
  • सूची देखें और अपना नाम खोजें
  • सूची डाउनलोड करें।

माता-पिता और अभिभावक केवीएस प्रवेश 2022 परिणाम पहली सूची देखने के लिए यहां दिए गए सीधे लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं। KVS Admissions 2022 Result - First List

KVS Admissions 2022 first list - कब आएगी अगली लिस्ट

केन्द्रीय विद्यालय 6 मई, 2022 को दूसरी प्रवेश सूची जारी करेगा जबकि केवीएस प्रवेश 2022 के लिए तीसरी सूची 10 मई, 2022 को जारी होने की उम्मीद है। मान लीजिए यदि किसी कारण से अनारक्षित सीटें खाली रह जाती हैं, तो उम्मीदवारों की अनंतिम चयन सूची 6 से 17 मई, 2022 तक जारी की जाएगी।

कक्षा 11 को छोड़कर सभी कक्षाओं में केवीएस प्रवेश की अंतिम तिथि 30 जून, 2022 है। केंद्रीय विद्यालय के लिए कक्षा 11 में प्रवेश कक्षा 10 के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के 10 दिनों के भीतर आयोजित किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की सूची कक्षा 10 के परिणाम घोषित होने के 20 दिनों के भीतर प्रदर्शित की जाएगी और एक महीने के भीतर प्रवेश दिया जाएगा।

ध्यान दें, इन तारीखों में फेर बदल भी हो सकता है, यदि ऐसा हुआ तो आपको तुरंत जानकारी दे दी जाएगी। फिलहाज पुख्ता जानकारी के लिए आप टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की साइट को विजिट करते रहें।

Read More - सीएचएसएल परीक्षा एडमिट कार्ड: जानें एलिजिबिलिटी, उम्र व पदों के नाम व सैलरी के बारे में

अगली खबर