Maharashtra Board 10th Result 2022 Date: देखें महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब होगा जारी

एजुकेशन
नीलाक्ष सिंह
Updated Jun 16, 2022 | 14:51 IST

Maharashtra 10th Result 2022 Date: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। लगभग 20 लाख छात्र 10वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। परिणाम आते ही यहां डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा, देखें महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट कब और कैसे चेक किया जा सकता है...

maharashtra board  SSC result 2022, maharashtra board  SSC result 2022 date,
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 
मुख्य बातें
  • महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द
  • mahresult.nic.in से देख पाएंगे 10वीं का परिणाम
  • 15 मार्च से 4 अप्रैल को आयोजित की गई थी परीक्षा

Maharashtra Board 10th Result 2022 Date: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर आने वाली है। एक रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन, MSBSHSE, महाराष्ट्र 10वींरिजल्ट 2022 घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है, इसी के साथ ही करीब 20 लाख छात्रों का इंतजार जल्द खत्म हो जाएगा। बता दें महाराष्ट्र बोर्ड पहले ही 12वीं का रिजल्ट जारी कर चुका है अब 10वीं के छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है।

एक बार महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2022 घोषित होने के बाद, छात्र MSBSHSE की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in से रिजल्ट देख पाएंगे। इसके अलावा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर आपको डायरेक्ट लिंक की भी सुविधा दी जाएगी।

20 लाख छात्रों का इंतजार जल्द

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, लगभग 20 लाख छात्र महाराष्ट्र 10वीं बोर्ड परिणाम 2022 की प्रतीक्षा कर रहे हैं। महाराष्ट्र 10वीं परीक्षा 2022 15 मार्च से 4 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • छात्र mahresult.nic.in पर जाएं।
  • SSC Examination March - 2022 RESULT लिंक पर क्लिक करें।
  • अब Roll Number और Mother's First Name भरें।
  • अब View Result पर क्लिक करें
  • परिणाम स्क्रीन पर जाएगा, इसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।

महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2022 ऑनलाइन घोषित किए जाएंगे। छात्र लॉगिन विंडो में पंजीकरण विवरण दर्ज करके महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं के परिणाम 2022 की जांच कर सकेंगे।

परिणामों में परीक्षा में उनकी योग्यता स्थिति के साथ-साथ विषयों में छात्रों द्वारा प्राप्त अंक शामिल होंगे। महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा 2022 15 मार्च से 4 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी। छात्रों को अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखने की सलाह दी जाती है।

Read More - महाराष्ट्र बोर्ड इस दिन जारी कर सकता है कक्षा 10वीं का रिजल्ट

अगली खबर