Maharashtra Board SSC 12th Result 2022 Date: महाराष्ट्र एसएससी परिणाम पर फैसला जल्द, ऐसे चेक कर सकेंगे परिणाम

एजुकेशन
नीलाक्ष सिंह
Updated Jun 14, 2022 | 11:53 IST

Maharashtra Board SSC 12th Result 2022 Date: महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2022 की तारीख पर जल्द ही फैसला होने वाला है, बता दें, MSBSHSE के अधिकारियों और वर्षा गायकवाड़ ने अभी तक रिजल्ट डेट व टाइम को लेकर कोई संकेत नहीं दिए हैं, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार, आज शाम तक इस पर निर्णय हो सकता है...

maharashtra board SSC result 2022, maharashtra board SSC result 2022 date
महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2022 
मुख्य बातें
  • महाराष्ट्र एसएससी परिणाम जल्द होने वाले हैं जारी
  • वर्षा गायकवाड़ दे सकते हैं इन परिणामों की जानकारी
  • एसएससी प​रीक्षा में 17 लाख से ज्यादा छात्रों ने लिया था हिस्सा

Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education, MSBSHSE date, time पर आज शाम तक फैसला होने की संभावना है। बता दें, रिजल्ट की घोषणा वर्षा गायकवाड़ द्वारा की जाएगी। जो छात्र महाराष्ट्र 10वीं एसएससी परिणाम घोषित होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उनका इंतजार अब किसी भी समय खत्म हो सकता हैं, एक बार महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2022 जारी होने के बाद आप mahresult.nic.in से स्कोर देख सकेंगे।

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन, MSBSHSE महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2022 की तारीख, जल्द ही घोषित होने वाली है। ये परिणाम आमतौर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री द्वारा जारी किए जाते हैं, राजस्थान बोर्ड के रिजल्ट जहां 3 बजे तक जारी किए जाते हैं वहीं, महाराष्ट्र बोर्ड अपने रिजल्ट को सुबह 11 बजे तक जारी कर देत है। हालांकि कुछ देर बाद लिंक को एक्टिव किया जाता है। जैसे ही महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2022 की तारीख पर मुहर लग जाएगी आप यहां से अपडेट पा सकेंगे, साथ ही रिजल्ट लिंक भी जल्द से जल्द दिया जाएगा।

17 लाख छात्रों का इंतजार होगा खत्म

रिजल्ट डेट की सूचना आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर की जाएगी। 10 लाख से अधिक छात्र महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2022 के ऑनलाइन घोषित होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। बता दें, एचएससी यानी 12वीं परिणाम पहले ही जारी किए जा चुके हैं और आमतौर पर, MSBSHSE दोनों परिणाम लगभग एक सप्ताह के अंतराल में जारी करता है।

ऐसे चेक करें परिणाम

  • छात्र mahresult.nic.in पर जाएं
  • यहां होमपेज पर 'SSC Examination March- 2022 RESULT' पर क्लिक करेंं
  • अब आपसे रोल नंबर के साथ माता का नाम पूछा जाएगा।
  • इसे भरें और View Result पर क्लिक कर दें।

महाराष्ट्र एसएससी या 10वीं की परीक्षा 2022 का आयोजन 15 मार्च से 4 अप्रैल, 2022 तक किया गया था।

Read More - महाराष्ट्र बोर्ड इस दिन जारी कर सकता है कक्षा 10वीं का रिजल्ट

अगली खबर