Maharashtra Board SSC, HSC Result 2022 Date: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट इस दिन होंगे जारी! शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा संकेत

Maharashtra Board HSC 12th, SSC 10th Result 2022 Date: महाराष्ट्र एसएससी, एचएससी रिजल्ट 2022 की डेट्स को लेकर महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ की ओर से बड़ा इशारा करते हुए बताया गया है कि परिणाम अगले सप्ताह जारी हो सकते हैं।

Maharashtra Board 2022 Result Date
महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट 2022 
मुख्य बातें
  • महाराष्ट्र एसएससी, एचएससी रिजल्ट 2022 की डेट्स को लेकर शिक्षा मंत्री का इशारा।
  • आधिकारिक वेबसाइट maharesult.nic.in की मदद से चेक कर सकेंगे परिणाम।
  • शिक्षकों की हड़ताल के चलते मूल्यांकन प्रक्रिया में हुई देरी।

Maharashtra Board HSC, SSC Result 2022 Date: महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2022 अगले सप्ताह जारी होने की संभावना है। पत्रकारों से बात करते हुए, महाराष्ट्र राज्य के शिक्षा मंत्री ने सूचित किया है कि एचएससी परिणाम 2022 अगले सप्ताह और एसएससी परिणाम उसके 15 दिन बाद घोषित किए जाएंगे। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन, MSBSHSE की ओर से जून में महाराष्ट्र SSC, HSC परिणाम 2022 जारी करने की उम्मीद है।

महाराष्ट्र की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने बीते दिन इसी की घोषणा करते हुए तारीख साझा की है। एक कार्यक्रम में बोलते हुए गायकवाड़ ने बताया कि महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2022 अगले सप्ताह जारी किए जाएंगे। महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2022 की डेट घोषित होने के बाद परिणाम 15 दिनों के भीतर जारी होने की संभावना रहती है।

परिणाम की घोषणा के बारे में पूछे जाने पर, शिक्षा मंत्री ने बताया कि यह जल्द ही जारी हो सकता है। उन्होंने आगे स्पष्ट किया है कि राज्य शिक्षा विभाग जल्द ही एचएससी और एसएससी रिजल्ट डेट्स की घोषणा करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा।

JEE Main 2022 Session 2 Application Form: जारी हो गया जेईई मेन दूसरे सत्र के लिए आवेदन फॉर्म

इससे पहले यह जानकारी सामने आई थी कि महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2022 की तारीख 10 जून के लिए निर्धारित की गई थी और एसएससी परिणाम 2022 की तारीख 20 जून निर्धारित की गई थी। ये तिथियां अस्थाई हैं लेकिन बीते दिन शिक्षा मंत्री गायकवाड़ की ओर से साझा की गई डेट्स के बाद इन तारीखों पर परिणाम जारी होने की संभावना बढ़ गई है।

लगभग 35 लाख उम्मीदवार (एसएससी में लगभग 20 लाख और एचएससी में 15 लाख) अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि परीक्षाएं मार्च की शुरुआत में समय पर आयोजित की गई थीं, लेकिन शिक्षकों की हड़ताल के कारण परिणाम में देरी हुई, हड़ताल के दौरान शिक्षकों ने आंसर शीट का मूल्यांकन करने से इनकार कर दिया था।

जब विरोध शांत हुआ और शिक्षक काम पर वापस लौटे और हड़ताल वापस ले ली गई तो मूल्यांकन की प्रक्रिया शुर हो सकी। हालांकि मार्किंग यानी मूल्यांकन के काम में देरी हुई और परिणाम मई से जून तक बढ़ा दिए गए।

GBSHSE Goa Board SSC Result 2022: गोवा बोर्ड 10वीं का रिजल्‍ट हुआ जारी, 92.75 प्रतिशत छात्र हुए पास

एक बार घोषित होने के बाद, महाराष्ट्र एचएससी और एसएससी परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in की मदद से जारी किए जाएंगे। आधिकारिक वेबसाइट सहित अन्य साइटों पर भी परिणाम की घोषणा की जाएगी।

अगली खबर