MHT CET 2022 Admit Card: आज जारी होंगे MHT CET 2022 के लिए एडमिट कार्ड, mahacet.org से करें डाउनलोड

MHT CET 2022 Admit Card: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, MHT CET 2022 के लिए एडमिट कार्ड आज 26 जुलाई, 2022 को PCM पाठ्यक्रमों के लिए जारी होने जा रहे हैं। सभी उम्मीदवार आज आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे...

MHT CET 2022 Admit Card will be out today on July 26 at official website mahacet.org know when and where to check
MHT CET 2022 एडमिट कार्ड आज होंगे जारी 
मुख्य बातें
  • आज जारी होंगे MHT CET 2022 के लिए एडमिट कार्ड।
  • एडमिट कार्ड जारी होने के समय की पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।
  • छात्रों के लिए 5 अगस्त से शुरू होनी है परीक्षा।

MHT CET 2022 Admit Card: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, MHT CET 2022 एडमिट कार्ड आज 26 जुलाई, 2022 को PCM पाठ्यक्रमों के लिए जारी होने जा रहे हैं। स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल आज आधिकारिक वेबसाइट - mahacet.org पर बी.टेक और अन्य पाठ्यक्रमों के लिए महाराष्ट्र सीईटी एडमिट कार्ड जाकी करेगा।

एमएचटी सीईटी 2022 एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख और समय की पुष्टि आमतौर पर एडमिट कार्ड जारी होने से पहले ही कर दी जाती है। हालांकि, इस बार महाराष्ट्र, एमएचटी सीईटी एडमिट कार्ड जारी होने के समय पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Read More- जारी हो गया जेईई मेन पेपर 2 के लिए प्रवेश पत्र, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि पिछले सालों की तरह ही एडमिट कार्ड जारी हुआ तो पीसीएम के लिए एमएचटी सीईटी एडमिट कार्ड 2022 आज दोपहर 2 बजे तक जारी होने की उम्मीद है। यदि समय में कोई फेरबदल होता है, तो सभी छात्रों को सबसे पहले टाइम्स नाउ नवभारत पर अपडेट किया जाएगा।

MHT CET 2022 एडमिट कार्ड की डेट व समय हुआ जारी 

शीर्षक    विवरण
एमएचटी सीईटी 2022 एडमिट कार्ड (पीसीएम)  26 जुलाई, 2022 (आज)
एमएचटी सीईटी एडमिट कार्ड 2022 रिलीज का समय दोपहर 2 बजे तक होने की संभावना
आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org
एमएचटी सीईटी पीसीएम परीक्षा 5 अगस्त से 11 अगस्त 2022 तक


Read More-  इस दिन जारी होगी रीट 2022 परीक्षा की उत्तर पुस्तिका, reetbser2022.in पर करें डाउनलोड

उम्मीदवारों को याद दिलाया जाता है कि एमएचटी सीईटी 2022 परीक्षा 5 से 20 अगस्त 2022 तक आयोजित किया जाएगा, पीसीएम या बीटेक महाराष्ट्र सीईटी के लिए परीक्षा 5 से 11 अगस्त 2022 तक और पीसीबी पाठ्यक्रमों के लिए 12 से 20 अगस्त 2022 तक आयोजित किया जाएगा।

छात्र कृपया ध्यान दें कि एमएचटी सीईटी एडमिट कार्ड 2022 परीक्षा केंद्र में ले जाना सभी के लिए अनिवार्य होगा। वहीं इस एडमिट कार्ड के बिना, छात्रों को अपनी पीसीएम परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एक बार जारी होने के बाद, एडमिट कार्ड का लिंक और चेक करने के स्टेप्स यहां अपडेट किए जाएंगे। अधिक अपडेट के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

अगली खबर