MP Board 10th Result 2022 Declared: इन वेबसाइट्स पर चेक करें एमपी बोर्ड 10वीं के परिणाम, ये है डायरेक्ट लिंक

MP Board MPBSE 10th Result 2022 on mpresults.nic.in, mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) आज (29 अप्रैल) को दोपहर 1 बजे 10वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं...

MP Board  10 th  Result update how to check
एमपी बोर्ड 10 वीं रिजल्ट ऐसे करें चेक 
मुख्य बातें
  • 10 वीं के परिणाम की जानकारी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस द्वारा दी जाएगी।
  • एमपी बोर्ड का रिजल्ट मोबाइल ऐप के जरिए भी देखा जा सकेगा।
  • मूल रिजल्ट की कॉपी स्कूूल से ही प्राप्त होगी, ऑनलाइन सॉफ्ट कॉपी डाउनलोड की जा सकेगी।

MP Board MPBSE 10th Result 2022: एमपी बोर्ड (MP Board) की 10वीं की परीक्षा देकर रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) आज ( 29 अप्रैल) दोपहर 1 बजे 10वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इस बात की आधिकारिक पुष्टि एमपी बोर्ड के तरफ से 27 अप्रैल को गई थी। अब लाखों छात्र ऑनलाइन रिजल्ट चेक कर सकते हैं, बड़ा रिजल्ट आने की स्थिति में वेबसाइट स्लो होने का खतरा भी रहता है। इसे देखते हुए यह आपके लिए यह जानना जरूरी है कि कौन सी वेबसाइट्स हैं जहां पर आप डायरेक्ट क्लिक कर रिजल्ट चेक कर सकते हैं..

MP Board 10th Result 2022 Direct Link LIVE: Check marks here

MPBSE 10th Result 2022 - इन वेबसाइट्स पर चेक सकते हैं रिजल्ट

फटाफट और आसानी से रिजल्ट देखने के लिए छात्र-छात्राएं mpresults.nic.in,mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in, sarkariresult.com, indiaresults.com आदि वेबसाइट्स पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, जल्द ही मार्कशीट डाउनलोड करने का लिंक भी एक्टिवेट किया जा सकता है। हालांकि यहां से छात्र सॉफ्ट कॉपी ही डाउनलोड कर सकेंगे। मूल मार्कशीट स्कूल से ही मिलेगी।

MPBSE 10th Result 2022 - नैन्सी दुबे और सुचिता पांडे रहीं टॉपर

नैन्सी दुबे और सुचिता पांडे ने एमपी बोर्ड 10वीं के परिणाम 2022 में टॉप किया है। दोनों छात्र 500 में से 496 अंकों के साथ पहली रैंक साझा कर रहे हैं। आयुष मिश्रा और पार्थ नारायण ने 495 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। देवांशी मिश्रा ने 494 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।

MPBSE 10th Result 2022 - ऐप पर भी देख सकेंगे रिजल्ट

इस बार एमपी बोर्ड का रिजल्ट मोबाइल ऐप के जरिए भी देखा जा सकेगा।  इसके लिए छात्र और छात्राओं को प्ले स्टोर पर जाकर MPBSE MOBILE APP डाउनलोड करना होगा। डाउलोनड करने के बाद Know your result पर क्लिक करना होगा। उसके बाद रोल नंबर और आवेदन क्रमांक दर्ज कर  रिजल्ट देखा जा सकेगा।

अगली खबर