MP Board 12th Result 2022: इन वेबसाइट्स पर चेक करें मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं के रिजल्ट, देखें कितना रहा पास प्रतिशत

MP Board MPBSE 12th Result 2022, mpresults.nic.in, mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in: एमपी बोर्ड ने आज 12 वीं कक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। स्टूडेंट्स यहां से टॉपर्स लिस्ट देख सकते हैं...

MP Board  12 th  Result how to check
एमपी बोर्ड 12 वीं रिजल्ट ऐसे करें चेक 
मुख्य बातें
  • एमपी बोर्ड 10 वीं के रिजल्ट के साथ आज 12 वीं कक्षा के भी रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं
  • एमपी बोर्ड की 12 वीं कक्षा का रिजल्ट मोबाइल ऐप के जरिए भी देखा जा सकेगा।  
  • मूल मार्कशीट स्कूल से ही मिलेगी, जिसे बाद में हासिल किया जा सकता है।

MP Board MPBSE 12th Result 2022: एमपी बोर्ड 10 वीं के रिजल्ट के साथ आज 12 वीं कक्षा के भी रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। ऐसे में  रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए आज का दिन बेहद अहम है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) ने आज (29 अप्रैल) को दोपहर 1 बजे 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिया है।

बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के पास रिजल्ट चेक करने के लिए कई सारे विकल्प मौजूद हैं। जिनका वह इस्तेमाल कर बिना किसी परेशानी के रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

MP Board 12th Result 2022 Direct Link LIVE: Check marks here

MPBSE 12th Result 2022 - इन वेबसाइट्स पर चेक सकते हैं रिजल्ट

आसानी से रिजल्ट देखने के लिए छात्र-छात्राएं mpresults.nic.in,mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in, sarkari result.com, indiaresults.com आदि वेबसाइट्स का यूज कर कर सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, जल्द ही मार्कशीट डाउनलोड करने का लिंक भी एक्टिवेट किया जाएगा। हालांकि ऑनलाइन कॉपी मूल कॉपी नहीं होगी। ऐसे में मूल मार्कशीट स्कूल से ही मिलेगी। जिसे बाद में हासिल किया जा सकता है।

MPBSE 12th Result 2022 - पास प्रतिशत में हुई वृद्धि

एमपी बोर्ड 12वीं के परिणाम 2022 घोषित कर दिए गए हैं। कक्षा 12 के लिए पास प्रतिशत 72.72 प्रतिशत दर्ज किया गया है। 2020 में, उत्तीर्ण प्रतिशत 68.81 प्रतिशत था। यानी साफ है कि 2020 की तुलना में पास प्रतिशत में वृद्धि हुई है।

MPBSE 12th Result 2022 - ऐप पर भी देख सकेंगे रिजल्ट

एमपी बोर्ड की 12 वीं कक्षा का रिजल्ट मोबाइल ऐप के जरिए भी देखा जा सकेगा।  इसके लिए परीक्षार्थियों को प्ले स्टोर पर जाकर MPBSE MOBILE APP डाउनलोड करना होगा। डाउलोनड करने के बाग Know your result पर क्लिक का ऑप्शन आएगा। उसे क्लिक करने के बाद रोल नंबर और आवेदन क्रमांक फीड कर रिजल्ट देखा जा सकेगा। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (MPBSE) 12 वीं के परिणाम की जानकारी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस द्वारा दी जाएगी। इसके तुरंत बाद से रिजल्ट के लिंक एक्टिवेट हो जाएंगे।

अगली खबर