MP Board 10th Result 2022: एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा के परिणाम जारी, यहां करें चेक

MP Board MPBSE 10th Result 2022: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) आखिरकार आज यानी 29 अप्रैल को दोपहर 1 बजे 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresult.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे...

mp board, mp board result 2022, mpbse, mpbse 10th result 2022, mpbse class 10th result 2022
एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 
मुख्य बातें
  • आज दोपहर 1 बजे जारी किया गया एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
  • रिजल्ट के दिन व समय की जानकारी बोर्ड ने 27 अप्रैल को दी थी
  • छात्र नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके स्कोर देख सकेंगे

MP Board MPBSE 10th Result 2022: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) आखिरकार आज यानी 29 अप्रैल को दोपहर 1 बजे 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बात की जानकारी बोर्ड ने खुद ट्वीट करके दी है। एमपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र बोर्ड मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (MPBSE) की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresult.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

MP Board 10th Result 2022 Direct Link: Check marks here

बोर्ड द्वारा ठीक 1 बजे लिंक एक्टिव कर दिया है। जल्द ही मार्कशीट्स डाउनलोड करने का लिंक भी एक्टिव कर दिया जाएगा। आधिकारिक नोटिस के अनुसार मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने रिजल्ट घोषित किया है।

MPBSE 10th Result 2022 - 18-20 लाख परीक्षार्थी हुए थे शामिल

बता दें मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा इस बार 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी 2022 से 12 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी, जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी। जिसमें कुल 18 लाख छात्र छात्राएं शामिल हुए थे।

Direct Link for MPBSE - Mp Board 10th Result 2022

MPBSE 10th Result 2022 Topper List - इस साल जारी होगी टॉपर्स लिस्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार बोर्ड टॉपर्स की लिस्ट भी साझा करेगा। बीते दो साल से कोरोना के भयावह प्रकोप के कारण टॉपर्स की लिस्ट शेयर नहीं की जा रही थी, क्योंकि परीक्षाएं ऑनलाइन मोड पर आयोजित की जा रही थी। दो साल बाद एक बार फिर टॉपर्स लिस्ट जारी की जाएगी।

MPBSE 10th Result 2022 Website - इन वेबसाइट पर आएगा रिजल्ट

कई रिजल्ट होने के कारण छात्र भ्रमित हो सकते हैं कि आखिर एमपी बोर्ड 10वीं का परिणाम कहां से देंखे। ऐसे में आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

  • mpbse.nic.in
  • mpresult.nic.in

इसके अलावा रिजल्ट जारी होते ही आपको टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन सेक्शन timesnowhindi.com/education पर भी डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा। यहां क्लिक करते ही मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।

अगली खबर