MP Police Constable PET Admit Card 2022: एमपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, ऐसे करें डाउनलोड

MP Police Constable PET Admit Card 2022: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (एमपीपीईबी) ने एमपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी परीक्षा 2020 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ये बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्‍ध है।

MP Police Constable PET Admit Card 2022
MP Police Constable PET Admit Card 2022 
मुख्य बातें
  • 6 जून से आयोजित होगा शारीरिक परीक्षण टेस्‍ट
  • लिखित परीक्षा परिणाम 25 मार्च, 2022 को किए गए थे जारी
  • पहले 3 जून से आयोजित होने वाली थी पीईटी परीक्षा

MP Police Constable PET Admit Card 2022: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (एमपीपीईबी) ने एमपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी परीक्षा 2020 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने 8 जनवरी, 2022 को आयोजित एमपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा में क्वालीफाई किया हो, वे शारीरिक परीक्षण के लिए पात्र हैं। वे अपने प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एमपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी परीक्षा 6 जून से आयोजित की जाएगी। 

पहले एमपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी परीक्षा जल्‍दी आयोजित होने वाली थी, लेकिन बढ़ती गर्मी के कारण 3 जून तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। बता दें एमपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा परिणाम 25 मार्च, 2022 को घोषित किया गया था। इसमें उत्तीर्ण हुए उम्मीदवार शारीरिक परीक्षण के दौर का इंतजार कर रहे थे और अब पीईटी के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। इसे जरूरी क्रेडेंशियल से लॉगिन करके डाउनलोड कर सकते हैं। 

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  • एमपीपीईबी पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाएं। 
  • इसके बाद, ‘Police Constable Recruitment Test – 2020: Call Letter for Physical Proficiency Test for remaining eligible candidates (Re-Scheduled Date / Time)’ कि लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब अपना रोल नंबर, जन्मतिथि एवं कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट करें। 
  • ऐसा करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्‍य के लिए इसका प्रिंटआउट रखें। 

जानिए कितने पदों पर होगी भर्ती 
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए लगभग 4,000 पुलिस कांस्टेबल रिक्तियों को भरा जाएगा। जिसमें 3,862 कांस्टेबल जीडी (सामान्य ड्यूटी) पद के लिए और 138 पद रेडियो कांस्टेबल के लिए हैं। एडमिट कार्ड के जरिए उम्‍मीदवारों को परीक्षा तारीख, रिपोर्टिंग टाइम, शिफ्ट, वेन्यू आदि की जानकारी साझा की गई है। उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक डिटेल चेक कर सकते हैं। 
 

अगली खबर