MP Police Constable Result 2022 Date: जल्द ही घोषित होगा मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट, इस तरह करे चैक

: MP Police Constable Result 2022: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड आगामी सप्ताह तक अपनी आधिकारिक वेबसाइट यानी @ peb.mp.gov.in पर एमपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2022 की घोषणा करने जा रहा है।

MP Police Constable Result 2022 Date Sarkari Result to be announced soon
जल्द ही घोषित होगा मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट 
मुख्य बातें
  • एमपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2022 जल्द घोषित होने की संभावना
  • 08 जनवरी 2022 को कांस्टेबल जीडी और कांस्टेबल रेडियो के पदों के लिए हुई थी लिखित परीक्षा
  • उम्मीदवार आंसर की, कट-ऑफ, परिणाम और मेरिट सूची का कर रहे हैं इंतजार

MP Police Constable Result 2022: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (एमपीपीईबी) ने 08 जनवरी 2022 से पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए बहुप्रतीक्षित लिखित परीक्षा का आयोजन किया था। परीक्षा राज्य के प्रमुख जिलों में स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की हुई थी। जो आवेदक एमपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे एमपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट संबंधित वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

एमपी पुलिस परिणाम 2022 कांस्टेबल कट ऑफ मार्क्स

विभाग मध्य प्रदेश पुलिस विभाग
परीक्षा संचालन निकाय मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल, भोपाल
रिक्त पद कांस्टेबल
कुल पद 4,000
राज्य/नौकरी का स्थान मध्य प्रदेश
कांस्टेबल परीक्षा तिथि 8th जनवरी 2022
एमपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम स्थिति घोषित होना है
आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in

ये भी पढ़ें: MP Police Constable Result 2022: जानें कितनी जा सकती है कट-ऑफ

वेबसाइट पर घोषित होगा परिणाम

एमपी पुलिस परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जल्द ही प्रकाशित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो परिणाम अपडेट और अन्य उपयोगी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को नियमित समय अंतराल पर वेबसाइट चैक करते रहें। जैसे ही रिजल्ट घोषित होगा तो बोर्ड की वेबसाइट पर मौजूद रिजल्ट का लिंक सक्रिय हो जाएगा।  एमपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम घोषित होने के बाद, योग्य उम्मीदवारों को परीक्षा के अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। कट ऑफ आधिकारिक वेबसाइट पर ही परिणामों के साथ जारी किया जाएगा।

UP Police SI Result 2021: जानें कब आएगा यूपी पुलिस एसआई परीक्षा के परिणाम, देखें क्वॉलिफाइंग मार्क्स व अन्य जानकारी 

 परीक्षा बोर्ड विभिन्न कारकों के आधार पर कट ऑफ तय करता है जैसे रिक्तियों की संख्या, आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या, परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की संख्या, प्रश्न पत्र की कठिनाई का स्तर और विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंक, इसमें शामिल होते हैं। । इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कॉन्‍स्‍टेबल जीडी के 3862 पदों और कांस्टेबल रेडियो परीक्षा के 138 रिक्‍त पदों को भरा जाएगा। 

अगली खबर