MPBSE MP Board Class 10, 12 Exam Dates 2022: मध्‍य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, जानें कब शुरू होंगे एग्‍जाम

MPBSE MP Board Class 10, 12 Date Sheet 2022: बिहार बोर्ड के बाद मध्‍य प्रदेश बोर्ड यानि मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने भी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी है।

MPBSE MP Board Class 10, 12 Exam Dates 2022
MPBSE MP Board Class 10, 12 Exam Dates 2022 
मुख्य बातें
  • मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने भी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी है।
  • कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा 18 फरवरी 2022 से एवं कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी 2022 से आयोजित की जाएगी।
  • जो छात्र परीक्षा में बैठने वाले हैं वे अपनी डेटशीट mpbse.nic.in से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

MPBSE MP Board Class 10, 12 Date Sheet 2022: बिहार बोर्ड के बाद मध्‍य प्रदेश बोर्ड यानि मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने भी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी है। एमपी बोर्ड (MPBSE) की ओर से जारी सूचना के अनुसार, कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा 18 फरवरी 2022 से एवं कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी 2022 से आयोजित की जाएगी। जो छात्र इस सत्र में Madhya Pradesh Board की परीक्षा में बैठने वाले हैं वे अपनी डेटशीट mpbse.nic.in से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के अनुसार, सभी परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होंगी। कक्षा 10 की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च 2022 तक आयोजित की जाएगी। वहीं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 12 मार्च 2022 तक आयोजित की जाएंगी।

MPBSE MP Board Class 10 Date Sheet 

MPBSE MP Board Class 12 Date Sheet 

कक्षा 10 और 12  के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन 31 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ, राज्य शासन द्वारा कोविड 19 की वर्तमान स्थिति को देखते हुए कक्षा 1 से कक्षा 12 वीं के संचालन हेतु नवीन दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

प्रश्न पत्र  के फॉर्मेट में भी बदलाव 

बोर्ड भारतीय संगीत विषय के तहत इस शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा 9 और 11 के छात्रों के लिए गायन और तबला पखवाज दो अलग-अलग प्रश्न पत्र लेकर आया है। ये दोनों पेपर कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए नए शैक्षणिक सत्र से जोड़े जाएंगे। अधिक विवरण की जानकारी के लिए एमपीबीएसई के आधिकारिक पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

अगली खबर