Maharashtra SSC, HSC Exam 2023: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा की तारीख घोषित, mahahsscboard.in पर चेक करें डेटशीट

Maharashtra SSC, HSC Exam 2023 Tentative Date Sheet: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने एसएससी और एचएससी बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जारी कर दी है।

mahahsscboard.in, maharashtra board hsc exam 2023 date sheet, maharashtra board ssc exam 2023 date sheet, maharashtra board ssc hsc exam 2023 date sheet
महाराष्ट्र बोर्ड ने 10वीं और 12वीं एग्जाम की डेट शीट जारी कर दी है। 
मुख्य बातें
  • महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं और 12वीं एग्जाम 2023 की डेट शीट जारी
  • mahahsscboard.in पर चेक करें टाइम टेबल
  • 12वीं की परीक्षा 21 फरवरी से शुरू

Maharashtra SSC, HSC Tentative Exam Date Sheet 2023: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। जिसके अनुसार महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड परीक्षा फरवरी और मार्च 2023 में आयोजित की जाएगी। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर परीक्षा का पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होगी और यह 20 मार्च 2023 तक चलेगी। यह परीक्षा सुबह 11 बजे से 2 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। 12वीं का पहला पेपर इंग्लिश और आखिरी पेपर सोशियोलॉजी विषय का होगा।‌ वहीं, महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षा 2 मार्च से 25 मार्च 2022 तक आयोजित की जाएगी। 

छात्र ध्यान दें कि महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा जारी 10वीं और 12वीं की डेट शीट टेंटेटिव यानी अस्थायी है। जरूरत पड़ने पर इसमें बदलाव भी किया जा सकता है। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड  एसएससी और एचएससी एग्जाम 2023 के लिए शैक्षणिक सत्र समाप्त होने पर फाइनल डेटशीट जारी करेगा। 

BPSC 67th Prelims Admit Card 2022: बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स एग्जाम का एडमिट कार्ड आज, यह रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

How to download MSBSHSE Maharashtra Board HSC and SSC Exam 2023 Tentative Time Table 

स्टेप 1: सबसे पहले छात्र महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाएं।

स्टेप 2: इसके बाद लेटेस्ट नोटिफिकेशन के सेक्शन में जाएं। यहां Maharashtra SSC / HSC Tentative Exam Date Sheet 2023 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब आपकी स्क्रीन पर महाराष्ट्र बोर्ड एग्जाम डेट शीट का पीडीएफ खुल जाएगा। ‌

स्टेप 4: छात्र इस पीडीएफ को डाउनलोड करके प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

BTEUP Even Semester Result 2022: पॉलिटेक्निक ईवन सेमेस्टर का रिजल्ट आज हो सकता है जारी, bteup.ac.in पर ऐसे करें चेक

इस साल महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं की परीक्षा 15 मार्च से 4 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी। जबकि, कक्षा 12वीं की परीक्षा 4 मार्च से 7 अप्रैल 2022 तक चली थी। महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 16 जून और 12वीं का रिजल्ट 17 जून को जारी किया गया था। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए न्यूनतम 33% अंक हासिल करना अनिवार्य था। इससे कम अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित की गई थी। महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां और बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर चेक कर सकते हैं।

अगली खबर