MSBSHSE 10th 12th Supplementary Result 2022: दोपहर 1 बजे जारी होंगे महाराष्ट्र बोर्ड सप्लीमेंट्री के परिणाम, mahahsscboard.in पर करें चेक

MSBSHSE Maharashtra Board SSC & HSC Supplemntary Result 2022: Maharashtra State Board Of Secondary And Higher Secondary Education (MSBSHSE) आज यानी 2 सितंबर 2022 को एसएससी यानी 10वीं और एचएससी का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट  mahahsscboard.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

maharashtra board supplementary result 2022,maharashtra hsc supplementary result 2022
यहां चेक करें महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी एचएससी रिजल्ट 2022 
मुख्य बातें
  • आज जारी होंगे महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट।
  • जुलाई से अगस्त के बीच आयोजित की गई थी सप्लीमेंट्री परीक्षा।
  • नीचे दिए इस लिंक पर क्लिक कर चेक करें रिजल्ट।

MSBSHSE Maharashtra Board 10th 12th Supplemntary Result 2022: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन आज यानी 2 सितंबर 2022 को कक्षा 10वीं  और 12वीं के कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। रिजल्ट जारी होने के MSBSHSE की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इस हार महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी यानी कक्षा 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 27 जुलाई से 12 अगस्त 2022 तक आयोजित की गई थी, जबकि एसएससी यानी 12वीं की परीक्षाएं 21 जुलाई से 24 अगस्त 2022 तक निर्धारित थी। 

महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी के परिणाम की घोषणा 16 जून 2022 को की गई थी। वहीं कक्षा 12वीं का रिजल्ट 17 जून को जारी किया गया था। कक्षा 10वीं में कुल 96.94 प्रतिशत छात्र पास हुए थे, जबकि कक्षा 12वीं का पासिंग परसेंटेज 94.22 फीसदी था। जिन छात्रों किसी एक या दो विषय में 33 प्रतिशत से कम मार्क्स थे उनके लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित की गई थी। ध्यान रहे यदि आपके सप्लीमेंट्री एग्जाम में बी न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं तो छात्र फेल माने जाएंगे। रिजल्ट दोहर ठीक 1 बजे जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपने क्रेडेंशियल के माध्यम से नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

परिणाम घोषित, यहां करें चेक झारखंड बोर्ड कक्षा 11वीं का रिजल्ट

Maharashtra Board 10th 12th Supplemntary Result 2022, यहां करें चेक

  • सबसे पहले MSBSHSE की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर MSBSHSE SSC Supplementary Exam 2022/ MSBSHSE HSC Supplementary Exam 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • नोटिफिकेशन बॉक्स में जाकर रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Teachers Day 2022 Speech In Hindi

सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों से अनुरोध है कि अपना एडमिट कार्ड अपने पास रखें, रिजल्ट जारी होते ही आपको यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

अगली खबर