NATA Result 2022 Date: आज किसी भी समय जारी हो सकते हैं NATA 2022 के परिणाम, ऐसे देखें रिजल्ट

NATA Result 2022 Release Date: आर्किटेक्चर में नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट, NATA 2022 के परिणाम आज, 20 जून को किसी भी समय जारी किए जा सकते हैं। एक बार परिणाम जारी हो जाने के बाद सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nata.in पर अपने परिणाम चेक कर सकेंगे।

NATA Result 2022 Expected to be declared on June 20 at Official website nata.in, Know how to check
NATA 2022 रिजल्ट जल्द जारी हो सकता है।  
मुख्य बातें
  • NATA 2022 के परिणाम जल्द ही जारी हो सकते हैं।
  • NATA 2022 की पहली परीक्षा के लिए कुल 12,360 छात्रों ने कराया था रजिस्ट्रेशन।
  • सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nata.in पर चेक कर सकेंगे अपने परिणाम।

NATA Result 2022 Release Date: आर्किटेक्चर में नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट, NATA 2022 का रिजल्ट आज जारी हो सकता है। काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर, सीओए के द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार, पहली परीक्षा के लिए एनएटीए परिणाम आज, 20 जून, 2022 को घोषित होने की उम्मीद है। NATA 2022 की परीक्षा में उपस्थित सभी उम्मीदवार बीते समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब जल्द ही उनका इंतजार खत्म हो सकता है।
NATA 2022 के लिए पहली परीक्षा 12 जून, 2022 को आयोजित की गई थी। सूचना विवरणिका से प्राप्त जानकारी  के अनुसार, NATA परिणाम 2022 आज, 20 जून, 2022 को परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए जारी किया जाएगा। एक बार परिणाम जारी होने के बाद, सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – nata.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

UPSC NDA NA 2021 Result: यूपीएससी ने जारी किए एनडीए और एनए परीक्षा के मार्क्स, चेक करें डायरेक्ट लिंक

How to Check NATA Result 2022

एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र निम्नलिखित स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट– nata.in पर जाएं
  • इसके बाद होमपेज पर, 'नाटा 2022 पंजीकरण' लिंक पर क्लिक करें
  • अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके, पोर्टल पर लॉग इन करें
  • अपने डैशबोर्ड पर, 'नाटा 2022 परिणाम' वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद NATA 2022 परिणाम आपकी स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
  • परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंटआउट लें

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि NATA परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवारों के लिए सीधा लिंक हमारी वेबसाइट पर अपडेट किया जाएगा।

AP Intermediate Results 2022 Date and Time: जानें कब जारी होंगे एपी इंटर के पहले व दूसरे साल के परिणाम

काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर ने NATA 2022 की पहली परीक्षा 12 जून, 2022 को आयोजित की थी। NATA परीक्षा देश के 134 केंद्रों और 6 अंतर्राष्ट्रीय केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा दो सत्रों - सुबह और शाम में आयोजित की गई थी।

जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, पहले सत्र में कुल 5,979 उम्मीदवार और दूसरे सत्र के लिए 5,094 उम्मीदवार उपस्थित हुए। साथ ही NATA 2022 की पहली परीक्षा के लिए कुल 12,360 छात्रों ने पंजीकरण कराया था वहीं इसमें 11,073 उम्मीदवार ही परीक्षा में शामिल हुए थे।

अगली खबर