NEET Result 2021 Date: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 2021 अपडेट, देखें क्या होगी रैंकिंग क्राइटेरिया

NEET UG Result 2021 Date: NEET 2021 परिणाम अक्टूबर 2021 के पहले सप्ताह में आने की उम्मीद है। उम्मीदवार neet.nta.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे, यहां समझें संशोधित रैंकिंग क्राइटेरिया के बारे में...

neet, neet result 2021, neet result 2021 date, neet ug result 2021 date,
NEET Result 2021 Date: जानें क्या है संशोधित रैंकिंग मानदंड (i-stock) 
मुख्य बातें
  • NEET Result 2021 Date: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 2021 अपडेट, परिणाम अक्टूबर के पहले सप्ताह में आने की उम्मीद
  • उम्मीदवार neet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे रिजल्ट
  • यहां समझें संशोधित रैंकिंग मानदंड के बारे में

NEET UG Result 2021 Date: National Eligibility cum Entrance Test, NEET 2021 परिणाम अक्टूबर 2021 के पहले सप्ताह में आने की उम्मीद है। हालांकि जब भी इसकी घोषणा की जाएगी, यह जानकारी आपको neet.nta.nic.in पर या टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर उपलब्ध करा दी जाएगी। फिलहाल, इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

लगभग 16 लाख उम्मीदवारों को नीट 2021 रिजल्ट का है इंतजार

नीट यूजी 2021 परीक्षा भारत के 202 शहरों में 3,800 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा 11 सितंबर को स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों (Postgraduate courses) के लिए और 12 सितंबर को स्नातक पाठ्यक्रमों (undergraduate courses) के लिए आयोजित की गई थी। NEET result की गणना एनटीए द्वारा फाइन आंसर-की के आधार पर की जाएगी। यह आंसर-की इसी सप्ताह जारी होने की उम्मीद है।

Sarkari Naukri के साथ साथ लेटेस्ट एडमिट कार्ड, आंसर-की और रिजल्ट के लिए यहां देखें Sarkari Naukri Live

स्कोर एक बराबर आने पर क्या होगा

अक्सर छात्रों के दिमाग में यह बात आ सकती ​है कि स्कोर एक बराबर आने पर क्या होगा या अगर दो या दो से अधिक उम्मीदवार समान NTA स्कोर प्राप्त करते हैं, तो NEET 2021 रैंक कैसे तय की जाएगी। वर्ष 2020 में, जीव विज्ञान में हाई एनटीए स्कोर वाले छात्रों के बाद रसायन विज्ञान और कम संख्या में गलत उत्तर देने वालों छात्रों को वरीयता दी गई थी। हालांकि, यदि टाई अभी भी बनी हुई है, तो उस स्थिति में आयु मानदंड का पालन किया गया था।

इस साल, एनटीए ने नीट 2021 के लिए इस रैंकिंग मानदंड को संशोधित किया है। इसने जेईई मेन्स 2021 की तरह ही रैंकिंग और टाई-ब्रेकिंग पॉलिसी से आयु मानदंड को हटाने का निर्णय लिया है।

NEET 2021 Revised Ranking Criteria

जीव विज्ञान अंक: जीव विज्ञान (वनस्पति विज्ञान और प्राणीशास्त्र) में उच्च अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को वरीयता मिलेगी। इसके बाद केमिस्ट्री में ज्यादा अंक लाने वालों को वरीयता दी जाएगी।
रसायन विज्ञान के अंक: यदि टाई का समाधान नहीं होता है, तो रसायन विज्ञान के अंकों पर विचार किया जाएगा। विषय में अधिक अंक प्राप्त करने वालों को वरीयता दी जाएगी।
गलत उत्तरों और सही उत्तरों की संख्या: यदि चरण 2 के बाद भी टाई जारी रहती है, तो गलत उत्तरों और सही उत्तरों के अनुपात पर विचार किया जाएगा। जिनके पास गलत उत्तरों की संख्या कम और सही उत्तर अधिक होंगे, उन्हें वरीयता दी जाएगी।

RRB NTPC aur RRB group d से जुड़े सभी अपडेट के लिए यहां देखें RRB NTPC/RRB group d

अगली खबर