NEET UG 2022: जानें कैसी रही नीट यूजी परीक्षा, देखें सब्जेक्ट वाइज परीक्षा एनालिसिस

NEET UG 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA ने 17 जुलाई को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, NEET UG 2022 आयोजित की गई थी। विशेषज्ञों के अनुसार पेपर आसान से मीडियम स्तर का रहा है...

NEET UG 2022: check complete paper Analysis here also know subject wise analysis by Experts
NEET UG 2022 पेपर विश्लेषण 
मुख्य बातें
  • NEET UG 2022 का पेपर 17 जुलाई 2022 को आयोजित किया है।
  • नीट यूजी 2022 का पेपर आसान से मीडियम स्तर का रहा है।
  • बाकि सब्जेक्ट के मुकाबले बॉटनी के प्रश्न कुछ कठिन थे।

NEET UG 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 17 जुलाई को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, NEET UG 2022 आयोजित की थी। इस साल, 18 लाख से अधिक छात्र देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए हैं। विशेषज्ञों ने जिसप्रकार के इनपुट को शेयर किया है उसके अनुसार, कुल मिलाकर NEET UG 2022 की परीक्षा आसान से मध्यम स्तर की रही है। जबकि, अगर हम सब्जेक वाइस पेपर की बात करें, तो फिजिक्स और केमिस्ट्री के प्रश्न आसान से मीडिया के बीच थे, वहीं बॉटनी प्रश्न मीडियम से कठिन और जूलॉजी के प्रश्न मीडियम लेवल के थे।

विशेषज्ञों ने NEET UG 2022 परीक्षा के सभी चार सेक्शन का पूरा विश्लेषण शेयर किया है। जो नीचे इस आर्टिकल में दिया गया है।

Read More- जानें कब जारी होने वाले है सीबीएसई टर्म 2 रिजल्ट, यहां है लेटेस्ट अपडेट

फिजिक्स

पेपर में 60 प्रतिशत से अधिक न्यूमेरिकल के प्रश्न शामिल थे। जो कि बीते वर्ष 2021 की परीक्षा की तुलना में थोड़ा कम थे। अगर तुलना की जाए तो दोलन (Oscillations) अध्याय से ट्रिकी प्रश्न पूछे गए थे। वहीं फिजिक्स का भाग पूरी तरह से NCERT पर आधारित था और एनसीईआरटी के बाहर कोई भी प्रश्न नहीं पूछा गया था।

दो प्रश्न मैट्रिक्स-मैच टाइप पैटर्न पर आधारित थे, एक सेक्शन ए में और दूसरा सेक्शन बी में, उम्मीदवारों को प्रश्न हल करने के लिए जरूरत से अधिक समय लग गया। हालांकि विशेषज्ञों के अनुसार पेपर पिछले साल की तरह लंबा नहीं था, और आसानी से समय पर पूरा किया जा सकता था।

कैमिस्ट्री

अधिकांश प्रश्न एनसीईआरटी के फैक्ट्स और तालिकाओं पर ही आधारित होते हैं, बिना किसी बदलाव के एनसीईआरटी से सीधे स्टेटमेंट कॉपी किए गए हैं। खंड ए अभिकथन कारण (Assertion Reason) प्रकार के प्रश्न पूछे गए थे, ऐसे प्रश्नों का सही उत्तर देने के लिए काफी गहरे विचार की जरूरत होती है। विशेषज्ञों के अनुसार प्रश्न पत्र में थ्योरी-आधारित प्रश्नों का बोलबाला था।

Read More- जारी होने जा रहे आरईईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, यहां से करें चेक व डाउनलोड

बॉटनी

इस सेक्शन में पूछे गए प्रश्न बाकि सेक्शन के मुकाबले कठिन थे। हालांकि प्रश्न केवल एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों से ही पूछे गए थे। कुछ प्रश्न अवधारणा के आधार पर पूछे गए थे वहीं ज्यादातर प्रश्न फैक्ट्स पर बेस्ड (Facts Based Question) थे। लिविंग वर्ल्ड और फूलों के पौधों की एनाटॉमी से संबंधित 2 प्रश्न गलत थे। वहीं विशेषज्ञों के अनुसार पेपर काफी लंबा था क्योंकि कई प्रश्न लंबे स्टेटमेंट पर आधारित थे जिसमें अधिक समय की जरूरत होती है।

जीव विज्ञान

जूलॉजी का पेपर काफी लंबा था। कुछ प्रश्न पहली नज़र में आसान लगते हैं, लेकिन वे घुमा फिरा कर पूछे गए थे। कई जैव-अणुओं और जैव प्रौद्योगिकी से जुड़े कई प्रश्न NCERT के बाहर से पूछे गए थे। बाकि तो अधिकांश प्रश्न एनसीईआरटी में से ही पूछे गए थे। इस सेक्शन में सबसे अधिक 8 प्रश्न बायोटेक्नोलॉजी के चैप्टर से पूछे गए थे।

कुल मिलाकर विशेषज्ञों के अनुसार NEET UG 2022 का एग्जान आसान से मीडियम स्तर का ही था। उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र में अत्यधिक कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा।

अगली खबर