NEET UG 2022: नीट यूजी रजिस्ट्रेशन जल्द होने जा रहे हैं शुरू? यहां देखें नया अपडेट

NEET UG 2022 Notification: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने जल्द ही एनईईटी यूजी अधिसूचना, पंजीकरण और अन्य जानकारी साझा कर सकती है। लाखों उम्मीदवारों का इंंतजार इसी माह अंत तक खत्म होने की संभावना है, देखें हाल ही का क्या है आधिकारिक अपडेट...

neet ug 2022 notification neet ug 2022 notification pdf neet ug 2022 notification date
नीट यूजी रजिस्ट्रेशन जल्द होने जा रहे हैं शुरू (i-stock) 
मुख्य बातें
  • राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, एनईईटी 2022 वेबसाइट पर हुआ अपडेट
  • ​​नीट 2022 रजिस्ट्रेशन को लेकर तारीख जल्द होगी जारी
  • मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक माह तक होंगे ​रजिस्ट्रेशन

NEET UG 2022 Notifcation soon: National Eligibility cum Entrance Test, NEET 2022 neet.nta.nic.in कुछ अपडेट हुआ है, हालांकि अभी केवल होमपेज को नया लुक दिया गया है। National Testing Agency, NTA ने पेज को अपडेट किया है, एक्सपर्ट की मानें तो जल्द ही NEET UG notification, registrations व अन्य जानकारी आ सकती है।

जैसा कि आप जानते हैं NEET 2022 notification के लिए लाखों उम्मीदवार इंतजार करते हैं, खासकर जब जेईई मेन की तारीखों की घोषणा की गई हो। इससे पता चलता है कि एजेंसी NEET UG परीक्षा की दिशा में काम कर रही है।

एनटीए द्वारा शुरू की गई नई वेबसाइट में सभी प्रकार की सूचनाओं के लिए अलग-अलग सेक्शन जैसे NEET 2021 Information Bulletin, Examination Schedule, NEET UG result मौजूद हैं। छात्र इस साल यानी 2022 की परीक्षा के लिए इन लिंक या सेक्शन को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं।

अप्रेल से शुरू हो सकता है रजिस्ट्रेशन

जहां तक ​​नीट 2022 रजिस्ट्रेशन की तारीख का सवाल है, एनटीए ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी घोषित नहीं किया है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार, NEET UG पंजीकरण प्रक्रिया 1 अप्रैल, 2022 से शुरू होने और लगभग एक महीने तक चलने की उम्मीद है। इसके अलावा, NEET 2022 परीक्षा जून में आयोजित होने की उम्मीद है।

छात्र कर रहें नोटिफिकेशन की मांग

जब से जेईई मेन्स परीक्षा की तारीखों की घोषणा की गई है, छात्र चिंतित हैं और जल्द से जल्द नीट 2022 की तारीखों की मांग कर रहे हैं। नीट 2022 वेबसाइट अपडेट होने का एक संकेत यह माना जा रहा है कि जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है, वैसे भी पिछले रुझानों की बात करें, तो एनटीए द्वारा आधिकारिक वेबसाइटों को अपडेट किए जाने के बाद नए नोटिफिकेशन, आवेदन पत्र या परीक्षा परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। नीट 2022 पर नवीनतम अपडेट प्राप्त करने के लिए, यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें।

अगली खबर