UGC NET Admit Card 2021: यूजीसी नेट परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द, यह है डाउनलोड करने का तरीका

UGC NET Admit Card 2021 Date: National Testing Agency (NTA) 21 सितंबर के बाद कभी भी नेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। दिसंबर 2020 और जून 2021 के लिए एडमिट कार्ड एक साथ किए जाएंगे जारी।

ugc net, ugc net admit card, ugc net admit card 2021, ugc net exam date 2021,
UGC NET Admit Card 2021: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड एलर्ट (i-stock) 
मुख्य बातें
  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 21 से 24 सितंबर के बीच जारी कर सकती है एडमिट कार्ड
  • UGC NET Admit Card आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किए जाएंगे।
  • दिसंबर 2020 और जून 2021 के लिए एडमिट कार्ड एक साथ किए जाएंगे जारी।

UGC NET Admit Card 2021: National Testing Agency (NTA) जल्द ही नेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। जिन उम्मीदवारों ने यूजीसी नेट आवेदन पत्र 2021 के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। UGC NET Admit Card ऑनलाइन जारी किए जाएंगे।

इस तारीख तक आ सकता है एडमिट कार्ड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 24 से 27 सितंबर 2021 तक यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2021 जारी होने की संभावना है। हालांकि यह केवल एक अंदाजा है। यूजीसी नेट दिसंबर 2020 और यूजीसी नेट जून 2021 के लिए एडमिट कार्ड एक साथ जारी किए जाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों का सलाह दी जाती है कि ugcnet.nta.nic.in पर नजर बनाए रखें, हालांकि UGC NET Admit Card को लेकर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी तुरंत डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।

RRB NTPC aur RRB group d से जुड़े सभी अपडेट के लिए यहां देखें RRB NTPC/RRB group d

How to Download UGC NET Admit Card 2021

  1. उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. यहां होमपेज पर केंद्र में व नीचे की तरफ देखें, यहां लिंक फ्लैश हो जाएगा।
  3. यहां एप्लीकेशन नबंर और जन्म तिथि के साथ सिक्योरिटी कोड भरिये।
  4. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  5. इसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।

Sarkari Naukri के साथ साथ लेटेस्ट एडमिट कार्ड, आंसर-की और रिजल्ट के लिए यहां देखें Sarkari Naukri Live

इस तारीख हो होगी परीक्षा

6 अक्टूबर से UGC net exam शुरू हो जाएंगे। नई तिथियों के अनुसार, परीक्षा 6 अक्टूबर से 8 अक्टूबर और 17 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2021 तक आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि NTA ने कोविड-19 के कारण प्रभावित हुई UGC NET दिसंबर 2020 और जून 2021 सत्र की परीक्षाओं का विलय कर दिया है।

UGC NET Admit Card 2021: दिसंबर 2020 और जून 2021 सत्र की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी

अगली खबर