NEET Admit Card 2022: जानें आज किस समय जारी होगा नीट यूजी परीक्षा का एडमिट कार्ड

एजुकेशन
नीलाक्ष सिंह
Updated Jul 12, 2022 | 11:55 IST

NEET UG Admit Card 2022 Link: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, नीट यूजी 2022 प्रवेश पत्र आज जारी होगा। इस परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई को किया जाना है। इस तरह आज से 5 दिन का समय बचा है। देखें उम्मीदवार कैसे एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं...

neet 2022, neet admit card 2022, neet ug admit card 2022
नीट यूजी एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड 
मुख्य बातें
  • नीट यूजी परीक्षा का एडमिट कार्ड आज होगा जारी
  • आधिकारिक वेबसाइट से 11:30 से डाउनलोड किया जा सकेगा प्रवेश पत्र
  • 17 जुलाई को नीट यूजी परीक्षा का ​आयोजन किया जाना है।

NEET UG Admit Card 2022 Date and time : The National Eligibility cum Entrance Test, NEET UG 2022 admit card आज जारी हो जाएंगे। बता दें, परीक्षा 17 जुलाई को है, ऐसे में आज से 5 दिन का समय बचा है। जैसे ही एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे, यहां डायरेक्ट लिंक दे दिया जाएगा। बता दें, NEET UG 2022 admit card 11:30 बजे जारी होने की संभावना है। इन प्रवेश पत्र को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA द्वारा आधिकारिक वेबसाइट - neet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा।

NEET UG Admit Card 2022 Download Direct Link

NTA ने एक सर्कुलर में NTA NEET UG 2022 एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख की घोषणा की थी। NTA NEET UG 2022 का आयोजन 17 जुलाई को किया जाएगा। NEET UG 2022 के लिए 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है।

NEET Hall Ticket Download 2022

एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक पाएंगे साथ ही इन तरीकों से भी प्रवेश पत्र को जारी किया जा सकेगा।

How to check NEET UG 2022 Admit Card

  • सबसे पहले NEET UG website neet.nta.ac.in पर जाएं, यहां होमपेज पर ही जानकारी मिल जाएगी।
  • आपको पेज स्क्रॉल करके Candidate Activity में जाना होगा, यहां आपको संबंधित लिंक दिखाई देगा।
  • अब आपको क्रेडिंशियल डालने की जरूरत होगी, इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।

1872341 उम्मीदवारों ने कराया पंजीकरण

इस साल कुल 1872341 उम्मीदवारों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (यूजी) परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। नीट यूजी परीक्षा भारत के बाहर के 14 शहरों सहित देश भर के 497 शहरों में आयोजित की जाएगी।

छात्रों को NEET एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा के दिन के दिशा-निर्देश, ड्रेस कोड और स्व-घोषणा फॉर्म जैसी जानकारी पता होना जरूरी है।

Read More - दोबारा शुरू हुई जेईई मेन सत्र 2 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो

परीक्षा हॉल के अंदर प्रवेश पाने के लिए एनईईटी प्रवेश पत्र का एक प्रिंटआउट, एक फोटो आईडी के साथ ए4 आकार की शीट पर आवश्यक होगा।

NEET या राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों, नर्सिंग, पशु चिकित्सा और अन्य संबद्ध पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है।

अगली खबर