RRB NTPC Result 2021: आरआरबी की जोन वाइज वेबसाइट से देख सकेंगे एनटीपीसी सीबीटी1 रिजल्ट

एजुकेशन
नीलाक्ष सिंह
Updated Jan 08, 2022 | 20:10 IST

RRB NTPC Result 2021 Sarkari result Direct link: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी1 रिजल्ट आ गया है और आप rrb official website rrbcdg.gov.in से इसे देख सकते हैं, लेकिन वेबसाइट पर ताबड़तोड़ भीड़ की वजह से रिजल्ट देखने में यदि आपको परेशानी हो रही है तो जोनल वेबसाइट पर जाएं...

rrb ntpc result 2021 zone-wise link
जोन वाइज वेबसाइट से देख सकेंगे एनटीपीसी सीबीटी1 रिजल्ट 
मुख्य बातें
  • आरआरबी ने आज एनटीपीसी कैटेगरी में सीबीटी1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।
  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
  • इसके अलावा आप जोनल वेबसाइट से भी आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी1 रिजल्ट देख सकते हैं, जिसकी जानकारी यहां दी गई है।

RRB NTPC CBT 1 Result Out 2021: यह तो हम सभी जानते हैं कि आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी1 रिजल्ट जल्द आने वाला है और आप rrb official website rrbcdg.gov.in से इसे देख सकेंगे, लेकिन वेबसाइट पर ताबड़तोड़ भीड़ की वजह से रिजल्ट देखने में यदि आपको परेशानी हो रही हो, तो रेलवे की जोनल वेबसाइट पर जाएं। यहां नीचे आपके लिए रेलवे की आधिकारिक जोनल वेबसाइट की जानकारी दी गई है।

RRB NTPC Result 2021 LIVE: Check Direct Link and Cut-off here

वेबसाइट हैंग होने पर करें यह काम

यदि आप rrb official website पर आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट (ntpc result) देखने में असमर्थ हैं, तो आप रेलवे की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट से भी परिणाम चेक किया जा सकता है। कुल 21 जोनों के अनुसार अलग-अलग वेबसाइट हैं जिन पर जाकर रिजल्ट देखे जा सकेंगे।

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम आरआरबी की क्षेत्रवार आधिकारिक वेबसाइटों पर जल्द उपलब्ध होंगे। हालांकि, आप डायरेक्ट लिंक (Direct Link for RRB NTPC CBT 1 Result) की मदद से भी आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी1 रिजल्ट देख सकेंगे। परिणाम पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध कराया जाएगा और इसमें योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे। यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर स्कोरकार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा। नीचे दिए क्षेत्र के अनुसार आरआरबी एनटीपीसी 2021 परिणाम देखे जा सकेंगे-

rrb ntpc result 2021 zone-wise link

जोन आधिकारिक वेबसाइट
आरआरबी अहमदाबाद rrbahmedabad.gov.in
आरआरबी गोरखपुर rrbgkp.gov.in
आरआरबी रांची rrbmalda.gov.in
आरआरबी जम्मू rrbjammu.nic.in
आरआरबी तिरुवनंतपुरम rrbthiruvananthapuram.gov.in
आरआरबी सिलीगुड़ी rrbsiliguri.gov.in
आरआरबी अजमेर rrbajmer.gov.in
आरआरबी मुजफ्फरपुर rrbmuzaffarpur.gov.in
आरआरबी रांची rrbranchi.gov.in
आरआरबी चेन्नई rrbchennai.gov.in
आरआरबी सिकंदराबाद rrbsecunderabad.nic.in
आरआरबी गुवाहाटी rrbguwahati.gov.in
आरआरबी चंडीगढ़ rrbcdg.gov.in
आरआरबी मुंबई rrbmalda.gov.in
आरआरबी पटना rrbpatna.gov.in
आरआरबी बिलासपुर rrbbilaspur.gov.in
आरआरबी कोलकाता rrbkolkata.gov.in
आरआरबी भुवनेश्वर rrbbbs.gov.in
आरआरबी भोपाल rrbbhopal.gov.in
आरआरबी बेंगलुरु rrbbnc.gov.in
आरआरबी इलाहाबाद rrbald.gov.in

2019 की है यह विज्ञप्ति

आरआरबी ने 28 फरवरी, 2019 को आरआरबी एनटीपीसी 2021 अधिसूचना जारी की थी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से, गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों के पद के लिए कुल 35,208 रिक्तियां भरी जाएंगी।
 

अगली खबर