PSEB 10th, 12th Result 2022 Date: इस दिन जारी होंगे पंजाब बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम, मिले ये संकेत

Punjab Board PSEB 10th 12th Result 2022 Term 2 Date: पंजाब स्कूल बोर्ड एजुकेशन (PSEB) जून के अंतिम सप्ताह तक 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सूत्रों की मानें तो पंजाब बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान और शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत जारी करेंगे।

pseb, pseb result 2022, pseb 10th result 2022, pseb 12th result 2022, pseb 10th result 2022 term 2
पंजाब बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट 2022 
मुख्य बातें
  • जून के अंतिम सप्ताह तर जारी होगा पंजाब बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट।
  • अप्रैल से मई के बीच आयोजित की गई थी परीक्षा, 6 लाख छात्र कर रहे रिजल्ट का इंतजार।
  • सभी विषयों के लिए अलग अलग समय अवधि की गई थी निर्धारित।

PSEB 10th 12th Result 2022 Date: पंजाब शिक्षा बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए अहम सूचना है। राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद पंजाब बोर्ड के 10वीं 12वीं के छात्र भी अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाब स्कूल बोर्ड एजुकेशन (PSEB) जून के अंतिम सप्ताह तक 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पु्ष्टि नहीं की है। हाल ही में पंजाब बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि, एक बार रिजल्ट घोषित होने के बाद परीक्षा परिणाम PSEB की आधिकारिक वेबसाइट pseb.nic.in पर जारी किया जाएगा, रिजल्ट जारी होते ही लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।

बता दें पीएसईबी ने इस बार 12वीं की बोर्ड परीक्षा 22 अप्रैल से 23 मई 2022 तक आयोजित की थी, जिसमें करीब 2.61 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। वहीं 10वीं की बोर्ड परीक्षा 29 अप्रैल से 19 मई 2022 तक आयोजित की गई थी, जिसमें 3.68 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। साथ ही आवश्यकतानुसार सभी विषयों के लिए अलग अलग समय अवधि 1:30 घंटे, 2 घंटे, 2:30 घंटे और 3 घंटे निर्धारित की गई थी। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर व जन्म तिथि के माध्यम से नीचे दिए आसान स्टेप्स से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

 PSEB 10th 12th Result 2022, ऐसे चेक करें रिजल्ट


- पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.nic.in पर जाएं।

- होमपेज पर जाकर बाईं ओर PSEB Class 10th 12th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।

- अपना क्रेडेंशियल दर्ज कर रोल नंबर और जन्म एंटर कर सबमिट पर क्लिक करें।

- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।

- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें या प्रिंट आउट निकाल लें।

पंजाब बोर्ड की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे। हालांकि एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स के कम अंक आने पर छात्रों को दूसरा मौका दिया जाएगा, बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट की परीक्षा आयोजित करता है।

मुख्यमंत्री करेंगे रिजल्ट की घोषणा

सूत्रों की मानें तो पंजाब बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान और शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत जारी करेंगे। हाल ही में बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया था कि, पंजाब बोर्ड 25 से 30 जून के बीच कभी भी 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी करने से पहले शिक्षा मंत्री की ओर से ट्वीट कर या बोर्ड द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर छात्रों को सूचित किया जाएगा।


 

अगली खबर