PSTET Answer Key 2021: जारी हुई पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा आंसर-की, यहां से करें डाउनलोड

PSTET Answer Key 2021: पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा, PSTET 2021 की आंसर की जारी कर दी गई है। आवेदक इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही भविष्‍य के लिए इसका प्रिंट आउट निकालकर रखें।

PSTET Answer Key 2021
PSTET Answer Key 2021 (pic: Istock) 
मुख्य बातें
  • 30 दिसंबर से खुल गए हैं ऑब्‍जेक्‍शन विंडों
  • आंसर की में गलती मिलने पर दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
  • आंसर की डाउनलोड करने के लिए भरने होंगे क्रेडेंशियल्‍स

PSTET Answer Key 2021: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड, PSEB की ओर से पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा, PSTET 2021 की आंसर की जारी कर दी है। इसके लिए बोर्ड की ओर से एक आधिकारिक नोटिस भी जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं अगर उन्‍हें इसमें किसी तरह की कोई गलती या कमी मिलती है तो वे आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। ऑब्‍जेक्‍शन दर्ज कराने के लिए विंडो 30 दिसंबर, 2021 से खुल गई है। आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 2 जनवरी, 2022 है।

आवेदक आंसर की बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pstet.pseb से इसका पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। PSTET उत्तर कुंजी 2021 को होमपेज पर उम्मीदवार के लॉगिन विकल्प से एक्सेस किया जा सकता है। इसके अलावा आपत्तियां उठाने के लिए सभी उम्मीदवारों को एक निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। इसी के आधार पर फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी जो परिणाम के साथ जारी की जाएगी।

PSTET आंसर की डाउनलोड करने की प्रक्रिया 

  • उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट - pstet.pseb.ac.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर, 'पंजीकृत उपयोगकर्ता' पढ़ने वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉग इन करने के लिए अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • उत्तर कुंजी आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी। 
  • इसकी एक प्रति डाउनलोड और प्रिंट करके रख लें। 

Read Also: REET 2022 Exam

आपत्ति दर्ज कराने के लिए देना होगा भुगतान शुल्‍क 
अगर किसी उम्‍मीदवार को आंसर की में कोई आपत्ति है तो वे इसे दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उन्‍हें भुगतान शुल्‍क जमा करना होगा। ये अलग अलग वर्गों के अनुसार निर्धारित की गई है। सामान्य वर्ग को इसके लिए 450 प्रति प्रश्न और आरक्षित श्रेणी से संबंधित लोगों को 300 रुपए प्रति प्रश्न भुगतान करना होगा। उम्मीदवा 2 जनवरी, 2022 तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद विंडो बंद हो जाएगी। 

अगली खबर