PSEB Punjab Board 12th Result 2022: घोषित हुए पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम, pseb.ac.in पर करें चेक

एजुकेशन
Nishu
Updated Jun 28, 2022 | 16:17 IST

Punjab Board PSEB 12th Term 2 Result 2022 Declared on www.pseb.ac.in: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने आज 28 जून, 2022 को कक्षा 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। पंजाब बोर्ड के कक्षा 12वीं के सभी छात्र राज्य की आधिकारिक वेबसाइट- pseb.ac.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

 Punjab Board PSEB 12th Term 2 Result 2022 Today on www.pseb.ac.in: How to Check Roll Number Wise Result Online
पंजाब बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट जारी 
मुख्य बातें
  • पंजाब बोर्ड ने आज जारी किए कक्षा 12वीं के रिजल्ट।
  • पंजाब बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट का लिंक जल्द एक्टिवेट किया जाएगा।
  • सभी छात्रों को पास होने के लिए न्यूनतम 33% अंक लाने की आवश्यकता होगी।

PSEB Class 12th Results 2022 Released at pseb.ac.in: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) के कक्षा 12वीं के छात्रों का रिजल्ट को लेकर इंतजार आज खत्म हो गया है। आज पंजाब बोर्ड ने आज 28 जून, 2022 को कक्षा 12वीं के परिणाम आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। एक बार रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो जाने के बाद कक्षा 12वीं के सभी छात्र पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-pseb.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। 

PSEB 12th Result 2022 Declared: Check Marks here

इन वेबसाइट्स पर चेक करें रिजल्ट

  • pseb.ac.in.
  • indiaresults.com.
  • examresults.net.
  • results.gov.in.

How to Check PSEB Class 12th Results 2022

एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी 12वीं के छात्र निम्नलिखित आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे-

  • सबसे पहले PSEB की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं। 
  • इसके बाद ‘PSEB 12th Result 2022’ पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर या जन्म तिथि के साथ नाम दर्ज करें।
  • अब आपको स्क्रीन पर अपना रिजल्ट दिखाई देगा। 
  • अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें और बाद के लिए एक प्रिंट आउट भी ले लें। 

96.96 प्रतिशत दर्ज किया पास प्रतिशत

PSEB ने आज 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं. बोर्ड ने कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 96.96 प्रतिशत दर्ज किया। लड़कों की तुलना में लड़कियों का पास प्रतिशत कम दर्ज किया गया है। एक तरह जहां लड़कियों का पास प्रतिशत 96.27 दर्ज किया है, वहीं 97.78 प्रतिशत लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया है।

बता दें कि पंजाब बोर्ड ने कक्षा 12वीं की परीक्षा 22 अप्रैल से 23 मई तक आयोजित की थी। इसके साथ ही छात्र को यह ध्यान में रखना आवश्यक है कि परीक्षा में पास होने के लिए सभी छात्रों को अपने पाठ्यक्रम के सभी अनिवार्य विषयों में 33 से अधिक अंक प्राप्त करने होंगे। हालांकि वह छात्र जो न्यूनतम अंक भी हासिल नहीं कर सके उन्हें पंजाब बोर्ड की सप्लीमेंट्री परीक्षाओ में बैठना होगा। 
 

अगली खबर