PSEB Class 10th Results 2022 Date: पंजाब बोर्ड जल्द जारी करेगा कक्षा 10वीं के परिणाम, ऐसे करें चेक

PSEB Class 10th Results 2022: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) जून के महीने में ही कक्षा 10वीं के रिजल्ट जारी कर सकता है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र राज्य की आधिकारिक वेबसाइट- pseb.ac.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Punjab Board Class 10th Results 2022: Punjab Board Likely to Release Class 10th Results Soon On Official Website-pseb.ac.in
जल्द जारी हो सकते हैं पंजाब बोर्ड की कक्षा 10वीं के परिणाम  
मुख्य बातें
  • पंजाब बोर्ड की कक्षा 10वीं के रिजल्ट (PSEB Class 10th Results 2022) जल्द जारी हो सकते हैं।
  • उम्मीद जताई जा रही है कि जून के महीने में ही परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।
  • सभी छात्र राज्य की आधिकारिक वेबसाइट- pseb.ac.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

PSEB Class 10th Results 2022 Release Date: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने इस साल मार्च से अप्रैल महीने तक कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा आयोजित किए हैं। अब राज्य के लाखों छात्र जो इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। उम्मीद जताई जा रही है कि पीएसईबी इसी महीने इन सभी छात्रों का इंतजार खत्म कर सकता है। इस महीने PSEB 10वीं के परिणाम 2022 का रिजल्ट जारी कर सकता है। हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि पीएसईबी वर्तमान में अपने पोर्टल पर प्रैक्टिकल मार्क्स अपलोड कर रहा है और एक बार मार्क्स अपलोड हो जाने के बाद पंजाब बोर्ड 10 वीं का परिणाम 2022 जारी कर देगा। हालांकि रिजल्ट की डेट को लेकर फिलहाल बोर्ड ने कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है। एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-pseb.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
 
How to Check PSEB Class 10th Results 2022

एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाज सभी 10वीं के छात्र निम्नलिखित आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे-

  • सबसे पहले PSEB की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद ‘PSEB 10th Result 2022’ पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर या जन्म तिथि के साथ नाम दर्ज करें।
  • अब आपको स्क्रीन पर अपना रिजल्ट दिखाई देगा।
  • अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें और बाद के लिए एक प्रिंट आउट भी ले लें।

Read More - इस दिन जारी होंगे यूपी बोर्ड 10वीं के परिणाम, बोर्ड अधिकारियों ने दी जानकारी

छात्र कृपया ध्यान दें कि आप सभी को अपने पाठ्यक्रम में अंग्रेजी, पंजाबी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान और गणित जैसे विषयों को पास करना होगा। यदि आप इनमें से प्रत्येक विषय में 33 से अधिक अंक प्राप्त करते हैं तो आपको पीएसईबी 10वीं टर्म 2 परिणाम 2022 में उत्तीर्ण माने जाएगा। हालांकि किसी भी विषय में अगर आप न्यूनतम अंक प्राप्त करने में नाकामयाब होते हैं तो आप पंजाब बोर्ड की सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठना होगा।


बता दें कि उम्मीदवार रिजल्ट पोर्टल से पीडीएफ के रूप में अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं और मूल मार्कशीट रिजल्ट जारी होने के करीब एक महीने बाद वितरित की जाएगी।

अगली खबर