Rajasthan Board Exam Date 2022: 10वीं व 12वीं परीक्षा का कार्यक्रम जारी, देखें कौन सा है पहला पेपर

Rajasthan Board Exam Date 2022: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, आरबीएसई बोर्ड परीक्षा की तारीख 2022 जारी हो चुकी हैं। यह परीक्षाएं मार्च से शुरू होकर अप्रेल में खत्म होंगी। छात्र rajeduboard.rajasthan.gov.in से या नीचे दिए गए टेबल से RBSE Board exam की डिटेल चेक कर सकते हैं...

Rajasthan Class 10 board exams, RBSE Class 12 board exam dates release
RBSE : 10वीं व 12वीं परीक्षा का कार्यक्रम जारी चेक करें शिड्यूल 
मुख्य बातें
  • आरबीएसई बोर्ड परीक्षा 2022 की तारीख जारी
  • 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं मार्च से शुरू होकर अप्रेल में खत्म होंगी।
  • सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होगी परीक्षा

Rajasthan Board of Secondary Education, RBSE Board exam dates 2022 जारी कर दी गई है। आरबीएसई 24 मार्च से 26 अप्रैल, 2022 तक कक्षा 12 की परीक्षा आयोजित करेगा और राजस्थान कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 31 मार्च से 26 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की जाएगी। छात्र राजस्थान बोर्ड परीक्षा की तारीख 2022 की आधिकारिक वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं। राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

आरबीएसई बोर्ड सचिव Meghna Choudhary ने 24 फरवरी, 2022 को राजस्थान बोर्ड परीक्षा समय सारणी 2022 की घोषणा की। RBSE Class 12 board exam dates 2022 यहां देख सकेंगे।

12वीं का पहला पेपर 24 मार्च को जहां मनोविज्ञान से शुरू होगा, वहीं 10वीं का पहला पेपर 31 मार्च से अंग्रेजी से शुरू होगा।

छात्र विस्तृत और पूर्ण विषयवार डेट शीट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। या छात्र चाहें तो नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से भी टाइमटेबल चेक कर सकते हैं।

Direct Link for - Time Table for Board Examination 2022

राजस्थान के शिक्षा मंत्री BD Kalla ने बताया कि इस साल राज्य भर के 6,074 केंद्रों पर 20 लाख से अधिक छात्र कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।
चूंकि परीक्षाएं ऑफलाइन आयोजित की जाएंगी, COVID-19 सावधानियों का सख्ती से पालन किया जाना अनिवार्य होगा। शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि सभी संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र सीसीटीवी निगरानी में होंगे।

बीडी कल्ला ने अपने आधिकारिक बयान में कहा “60 answer sheet collection/distribution centres सहित लगभग 300 केंद्रों और सभी संवेदनशील / अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। सभी केंद्रों पर बैठै हुए लोगों को मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करना होगा।”

पहले, आरबीएसई बोर्ड परीक्षा 2022 3 मार्च, 2022 से शुरू होने वाली थी, लेकिन राज्य में संबंधित कोविड​​-19 स्थिति के कारण स्थगित कर दी गई थी।
 

अगली खबर