RBSE 10th 12th Result 2022: खत्म हुआ रिजल्ट का इंतजार! राजस्थान बोर्ड ने जारी किया छात्रों के लिए खास मैसेज

Rajasthan Board RBSE 10th 12th Result 2022 Date: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (बीएसईआर), अजमेर की ओर से अब किसी भी समय राजस्थान बोर्ड परिणाम 2022 जारी होने वाला है। आरबीएसई कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं में से पहले पहले रिजल्ट की घोषणा को लेकर आधिकारिक अकाउंट से मैसेज शेयर किया गया है।

RBSE Rajasthan Board Result 2022 latest update
RBSE Rajasthan Board Result 2022 
मुख्य बातें
  • राजस्थान बोर्ड के कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं के लाखों छात्रों को है रिजल्ट का इंतजार।
  • RBSE के पहले परिणाम का इंतजार अब किसी भी समय हो सकता है खत्म।
  • राजस्थान बोर्ड ने 29 मई को आधिकारिक अकाउंट से दिए कई आधिकारिक बयान।

Rajasthan Board RBSE 10th 12th Result 2022 Date: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (बीएसईआर), अजमेर जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर राजस्थान बोर्ड का पहला परिणाम जारी करने जा रहा है। यह रिजल्ट किसी भी समय जारी हो सकता है। आरबीएसई कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं के छात्र अपने परिणाम घोषित होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिनमें से पहले रिजल्ट का इंतजार अब पूरा हो चुका है और परिणाम किसी भी समय घोषित हो सकते हैं हालांकि सबसे पहले किस कक्षा के परिणाम घोषित होने वाले हैं इस बात पर सस्पेंस बना हुआ है।

29 मई को राजस्थान बोर्ड (Rajasthan Secondary Board Result) की ओर से आधिकारिक ट्विटर पर कई सारे अपडेट दिए गए जिसमें रिजल्ट के स्पष्ट संकेत मिलते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पता चला है कि राजस्थान बोर्ड आरबीएसई परिणाम 2022 30 मई को जारी करने की उम्मीद है।

पहले ट्वीट में राजस्थान बोर्ड ने लिखा, 'राजस्थान बोर्ड यानी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पहला परिणाम आज कल में जारी करेगा।'

इसके कुछ समय बाद आए दूसरे ट्वीट में अफवाहों से दूर रहने की बात कहते हुए बोर्ड ने ट्वीट किया, 'राजस्थान बोर्ड इसी अकाउंट पर सबसे पहले परिणाम घोषित किया जाएगा। फेक अकाउंट पर नहीं। फर्जी अकाउंट से बचें।'

इसके बाद किए तीसरे ट्वीट में राजस्थान बोर्ड ने छात्रों से थोड़ा और समय मांगते हुए इशारा किया कि राजस्थान बोर्ड परिणाम 30 मई को जारी हो सकता है।

संभावना है कि राजस्थान बोर्ड के लिए पहला परिणाम अब जल्द ही घोषित किया जाएगा। नोटिस राजस्थान बोर्ड, आरबीएसई परिणाम 2022 दिनांक और समय के साथ-साथ कक्षा के साथ जारी होने की संभावना है। अधिसूचना rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर उपलब्ध होगी।

Also Read: UP Board 10th, 12th Result 2022: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जल्द, बोर्ड ने परिणाम को लेकर जारी किया नोटिस

राजस्थान बोर्ड परिणाम 2022 पर ताजा अपडेट:

बोर्ड के करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि आरबीएसई अजमेर कार्यालय 30 मई को परिणाम घोषित करने की तैयारी कर रहा है। आधिकारिक नोटिस और मीडिया आमंत्रण शाम को या कल सुबह तक भेजे जाएंगे। किस कक्षा के परिणाम को जारी किया जाएगा इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार कक्षा 10वीं या 12वीं का परिणाम 30 मई, 2022 को जारी होने की संभावना है। आरबीएसई 8वीं का परिणाम 1 जून को घोषित होने की संभावना है।

छात्रों को आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर कड़ी नजर रखने की सलाह दी जाती है। इससे संबंधित किसी भी अपडेट के लिए टाइम्स नाउ नवभारत को चेक करते रहें।

अगली खबर