Rajasthan Police Constable Admit Card 2022: जारी हुआ राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

Rajasthan Police Constable Admit Card 2022 Out: राजस्थान पुलिस ने police.rajasthan.gov.in या डायरेक्ट लिंक recruitment2.rajasthan.gov.in पर कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड 2022 के पद के लिए परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार यहां से डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan Police Constable Admit Card 2022
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती एडमिट कार्ड 
मुख्य बातें
  • राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 को लेकर एडमिट कार्ड हुआ जारी।
  • एडमिट कार्ड और अन्य विवरण डाउनलोड के लिए यहां देखें स्टेप्स और डायरेक्ट लिंक।
  • 13 से 16 मई के बीच राजस्थान पुलिस परीक्षा होने जा रही है आयोजित।

Rajasthan Police Constable Admit Card Direct Link: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2022 police.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया गया है। हमने यहां नीचे राजस्थान पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड डायरेक्ट लिंक प्रदान किया गया है। उम्मीदवार निर्धारित लिंक पर क्लिक करके सीधे राजस्थान पुलिस प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अपनी निर्धारित तिथि और समय पर राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

Rajsthan Police Constable Admit Card Direct Download Link

नीचे एडमिट कार्ड और अन्य विवरण डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स चेक करें:

  1. सबसे पहले राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  3. एक नया पेज खुलेगा (), 'गेट एडमिट कार्ड' पर क्लिक करें।
  4. राजस्थान पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करें और प्रिंट आउट भी निकाल लें।

राजस्थान पुलिस भर्ती परीक्षा 13 मई, 14 मई और 16 मई 2022 को आयोजित की जाएगी। आप अपने एडमिट कार्ड यानी प्रवेश पत्र पर परीक्षा की अपनी तिथि, समय और केंद्र की जांच भी की जा सकती है।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की जरूरी डेट्स:
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल प्रवेश पत्र - 07 मई 2022
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट की डेट - घोषित होने का इंतजार
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा डेट - 13 से 16 मई 2022
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रजिस्ट्रेशन - 10 नवंबर 2021 से 03 दिसंबर 2021

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा रिजल्ट: एडमिट कार्ड रिलीज और परीक्षा हो जाने के बाद पुलिस उस उम्मीदवार की चयन लिस्ट अपलोड करेगी जो प्रत्येक जिले के लिए अपनी वेबसाइट पर परीक्षा पास करेगा। परीक्षा के 1 या 2 महीने बाद परिणाम आने की उम्मीद है। इस परीक्षा को पास करने के लिए, उम्मीदवार को तय स्कोर करना होगा।

अगली खबर