Rajasthan Police Constable Result 2022: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के परिणाम इस दिन होंगे जारी, यहां करें चेक

Rajasthan Police Constable Result 2022 Date: राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड जल्द ही राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी कर सकता है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Rajasthan Police Constable Result 2022 Likely to be out soon soon at official website police.rajasthan.gov.in, know how to check
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2022 
मुख्य बातें
  • राजस्थान पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट 15 जुलाई तक हो सकता है जारी।
  • इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कांस्टेबल की 4388 रिक्तियों पर चयन होगा।
  • राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड पहले ही आंसर की जारी कर चुका है।

Rajasthan Police Constable Result 2022: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार बेसब्री से अपने रिजल्ट की इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब उम्मीद जताई जा रही है कि राजस्थान पुलिस जल्द ही कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जुलाई मध्य तक रिजल्ट जारी हो जाएगा। संभावनाएं हैं कि राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड आज यानी 15 जुलाई 2022 तक कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है।

एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में क्वालीफाई किया है उनकी पूरी लिस्ट भी रिजल्ट जारी होने के बाद ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

4388 उम्मीदवारों की होगी भर्ती

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 13 मई से 16 मई 2022 तक आयोजित की गई थी। इस साल परीक्षा के जरिए राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल की 4388 रिक्तियों पर युवाओं का चुनाव किया जाएगा।

कुछ दिनों पहले जारी हुई थी आंसर की

बता दें बोर्ड ने हाल ही में राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की भी जारी की थी,जिसके बाद आपत्ति जमा करने के लिए अंतिम तिथि 7 जुलाई 2022 तय की गई थी।

Read More- जारी हो गया सीयूईटी एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

How to Check Rajasthan Police Constable Result 2022

एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद सभी उम्मीदवार निम्नलिखित आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर जाकर Rajasthan Police Recruitment 2022 Result लिंक पर क्लिक करें।
  • चुने गए उम्मीदवारों की लिस्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • अब आप अपना रोल नंबर व नाम चेक कर सकते हैं।

लिखित परीक्षा के बाद होगी शारीरिक पात्रता परीक्षा

लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक पात्रता परीक्षा के राउंड से भी गुजरना होगा। इसके बाद फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड होगा। इन सब के बाद आखिरकार उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

Read More- आज और कल में जारी होंगे रीट परीक्षा के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

बता दें कि राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड ने 14 मई को आयोजित कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गई थी। जिसके बाद दूसरी शिफ्ट की परीक्षा 2 जुलाई 2022 को आयोजित की गई थी।

अगली खबर