Rajasthan Police Constable Result 2022: आज इस समय जारी होगा राजस्थान पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट, police.rajasthan.gov.in पर करें चेक

Rajasthan Police Constable Result 2022 Date : राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड आज यानी 24 जुलाई को कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

rajasthan police result 2022,rajasthan police constable result 2022,rajasthan police cut off 2022
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2022 
मुख्य बातें
  • पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दी गई थी 14 मई 2022 को होने वाली कांस्टेबल की परीक्षा।
  • परीक्षा 32 जिलों में 470 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
  • लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए पीईटी परीक्षा अनिवार्य।

Rajasthan Police Constable Result 2022 at police.rajasthan.gov.in: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले 18 लाख अभ्यर्थियों के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड आज यानी 24 जुलाई  को कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Rajasthan Police Constable Result 2022 Today LIVE: Check marks here

बोर्ड ने 05 जुलाई को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी, यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए अभ्यर्थियों को 07 जुलाई तक का समय दिया गया था। बता दें प्रोविजनल आंसर की के बाद फाइनल उत्तर कुंजी जारी की जाती है, इसके आधार पर रिजल्ट होता है। ऐसे में फाइनल आंसर की और रिजल्ट एक साथ जारी हो सकता है। इस बार राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा 13 मई से 16 मई 2022 तक आयोजित की गई थी, जिसके लिए 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। परीक्षा 32 जिलों में 470 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के 4 हजार 388 रिक्तियों को भरा जाएगा। भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Rajasthan Police Constable Result 2022, ऐसे चेक करें रिजल्ट

सबसे पहले राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं, होमपेज पर जाकर Rajasthan Police Constable Result 2022 लिंक पर क्लिक करें। यहां अपना पंजीकरण संख्या, पासवर्ड व पूछे गए अन्य विवरण दर्ज करें, क्वालीफाइड उम्मीदवारों की सूची आपके स्क्रीन पर आ जाएगी। इसमें अपना रोल नंबर व नाम चेक करें, यदि आपका रोल नंबर इसमें प्रदर्शित होता है, तो अभ्यर्थी यहां सफल माने जाएंगे।

रद्द कर दी गई थी परीक्षा

राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड ने इस बार पेपर लीक होने के कारण 14 मई 2022 को होने वाली परीक्षा रद्द कर दी थी। इसके बाद दूसरे शिफ्ट की परीक्षा 2 जुलाई 2022 को आयोजित की गई थी। बता दें इस बार प्रदेश सरकार ने काफी सख्ती के साथ पेपर आयोजित किया था, लेकिन इसके बावजूद पेपर लीक हो गया था।

Rajasthan Police Constable Result 2022 Check Here

शारीरिक पात्रता परीक्षा

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बोर्ड शारीरिक पात्रता परीक्षा आयोजित करेगा। यहां अभ्यर्थियों के कद - काठी की जांच की जाएगी, इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों का चयन कांस्टेबल के पदों पर कर लिया जाएगा।

अगली खबर