PTET 2021 Admit Card: राजस्थान पीटीईटी 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी, सीधे इस लिंक से करें डाउनलोड

PTET 2021 Admit Card: राजस्थान प्री – टीचर एजुकेशन टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान पीटीईटी परीक्षा 8 सितंबर, 2021 को होगी।

rajasthan ptet exam admit card, rajasthan ptet exam 2021, राजस्थान पीटीईटी परीक्षा
PTET 2021 Admit Card: राजस्थान पीटीईटी 2021 एडमिट कार्ड जारी (i-stock) 
मुख्य बातें
  • राजस्थान प्री – टीचर एजुकेशन टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।
  • छात्र नीचे दिए गए लिंक से PTET 2021 Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं।
  • राजस्थान प्री – टीचर एजुकेशन टेस्ट परीक्षा 8 सितंबर, 2021 को होगी।

PTET 2021 Admit Card: rajasthan PTET 2021 Admit Card जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के अनुसार एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान प्री - टीचर एजुकेशन टेस्ट परीक्षा 8 सितंबर, 2021 को होगी। इस परीक्षा के लिए कोई निगेटिव मार्किंग नहीं है।

उम्मीदवार ptetraj2021.com , ptetraj2021.org, ptetraj2021.net से rajasthan PTET 2021 Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं।

जैसे ही आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएंगे वहां आपको पेज के दोनों तरफ बीए-बीएड/ और बीएससी-बीएड के चार वर्षीय कार्यक्रम व बीएड दो वर्षीय के लिए लिंक दिखाई देगा। या आप सीधे नीचे दिए गए लिंक से PTET admit card 2021 download कर सकते हैं।

PTET 2021 Admit Card - दो वर्षीय बीएड के एडमिट कार्ड
PTET 2021 Admit Card - चार वर्षीय बीए बीएड/बीएससी बीएड के एडमिट कार्ड

बता दें, राजस्थान पीटीईटी परीक्षा 08 सितंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी और छात्र परीक्षा की तिथि तक rajasthan PTET 2021 Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan PTET exam

पीटीईटी का मतलब प्री – टीचर एजुकेशन टेस्ट (Pre Teacher Education Test) है। यह एक राज्य स्तरीय परीक्षा है, जिसकी माध्यम से स्नातक बीएड कार्यक्रमों (बीए बीएड / बीएससी बीएड) में प्रवेश लिया जा सकता है।

अगली खबर