RPSC RAS Result 2021: जारी हुआ आरएएस प्री 2021 का रिजल्ट, यहां जानें कैसे देखें अपना रिजल्ट

RPSC RAS Result 2021 Declared: आरपीएससी आरएएस 2021 परीक्षा का परिणाम आ गया है। उम्मीदवार आरपीएससी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

RPSC RAS 2021 how to check result know here, RPSC RAS Result 2021 know how to check result
आरपीएससी आरएएस रिजल्ट 2021 (Pic: iStock) 
मुख्य बातें
  • आरपीएससी आरएएस रिजल्ट 2021 परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। 
  • यह परीक्षा इस वर्ष 27 अक्टूबर को आयोजित की गई थी।
  • आरपीएससी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 

RPSC RAS Result 2021: राजस्थान पब्लिक सर्विस कमिशन (RPSC) ने आरपीएससी आरएएस 2021 (RPSC RAS 2021) परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। 19 नवंबर 2021 के दिन इस परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया था। जो उम्मीदवार प्रीलिम्स एग्जाम में उपस्थित थे वह आरपीएससी के आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। 

आरपीएससी आरएएस रिजल्ट 2021 प्रीलिम्स परीक्षा के लिए जारी किए गए हैं जिसे 27 अक्टूबर 2021 के दिन आयोजित किया गया था। यह परीक्षा कोरोनावायरस महामारी के नियमों का पालन करते हुए आयोजित करवाई गई थी। जो उम्मीदवार आरएएस प्रीलिम्स एक्जाम में सफल हुए हैं वह अब मेंस की परीक्षा के लिए क्वालीफाई हो गए हैं। 

कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?

  1. आरपीएससी आरएएस रिजल्ट 2021 चेक करने के लिए सबसे पहले आरपीएससी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट यह है- rpsc.rajasthan.gov.in 
  2. अब होम पेज पर 'रिजल्ट प्रिएंबल एंड कट-ऑफ मार्क्स ऑफ राजस्थान स्टेट सबोर्डिनेट सर्विसेज कंबाइंड कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन (प्री) 2021 पर क्लिक करें।
  3. जिसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा जहां आप पीडीएफ फाइल ओपन कर सकते हैं। 
  4. अब अपने रोल नंबर के अनुसार आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

कितना है कट-ऑफ मार्क्स 

जनरल कैटेगरी के तहत पुरुष के पदों के लिए कट-ऑफ मार्क्स 84.72 रखा गया है। वहीं महिला, विधवा और डीवी के पदों के लिए कट-ऑफ मार्क्स 79.63, 32.87 और 71.30 है।

जरूरत के अनुसार उम्मीदवार अपने रिजल्ट और कट-ऑफ मार्क्स का प्रिंटआउट भी निकलवा सकते हैं। 


 

अगली खबर