RBI Assistant Mains Admit Card 2022: आरबीआई ने असिस्‍टेंट मेंस परीक्षा के लिए जारी किए एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

RBI Assistant Mains Admit Card 2022: भारतीय रिजर्व बैंक ने आरबीआई सहायक 2022 मुख्‍य परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इसे उम्‍मीदवार लॉगिन करके डाउनलोड कर सकते हैं।

RBI Assistant Mains Admit Card 2022
RBI Assistant Mains Admit Card 2022 
मुख्य बातें
  • 8 मई को आयोजित होगा आरबीआई असिस्‍टेंट मेंस परीक्षा
  • तीन चरणों के आधार पर उम्‍मीदवारों का होता है चयन
  • एडमिट कार्ड के साथ फोटो पहचान प्रमाण भी ले जाना जरूरी

RBI Assistant Mains Admit Card 2022: भारतीय रिजर्व बैंक ने 8 मई 2022 को आयोजित होने वाले आरबीआई सहायक 2022 मुख्‍य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ऐसे में प्रीलिम्‍स में क्‍वालिफाई होने वाले उम्‍मीदवार सहायक मेन्स परीक्षा के लिए जारी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in से डाउनलोड कर सकते हैं।  इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए सहायक के 950 पदों को भरा जाएगा। 

परीक्षा हॉल में एंट्री के दौरान उम्‍मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ अपना फोटो पहचान प्रमाण भी ले जाना अनिवार्य होगा। इसके बिना उन्‍हें एग्‍जाम हॉल में अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। मालूम हो इससे पहले 
RBI असिस्टेंट प्रीलिम्स 2022 परीक्षा का आयोजन 26 और 27 मार्च 2022 को हुआ था। प्रीलिम्स 2022 में तीन खंड शामिल थे, जिनमें अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक क्षमता और तर्क क्षमता शामिल थी।

जानिए कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
  • पेज को नीचे स्क्रॉल करें और आरबीआई में नए अवसर पर क्लिक करें। 
  • टॉप पर दिखाई देने वाली वर्तमान रिक्तियों के टैब पर जाएं और फिर कॉल लेटर लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, जिसमें  “रिक्रूटमेंट फॉर द पोस्ट ऑफ असिस्टेंट-2021- मेन्स ऑनलाइन परीक्षा कॉल लेटर एंड इंफॉर्मेशन हैंडआउट” पर क्लिक करें।
  • एक नया दोबारा ओपन होगा। जिस पर “कॉल लेटर” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉगिन करें, जहां आपको अपना पंजीकरण नंबर/रोल नंबर और डी.ओ.बी./पासवर्ड दर्ज करना होगा। 
  • साथ ही Captcha Box भी भरें।
  • "सबमिट" बटन पर क्लिक करें। ऐसा करते ही स्‍क्रीन पर एडमिट कार्ड आ जाएगा। 
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्‍य के लिए प्रिंटआउट रख लें। 

जानिए चयन प्रक्रिया 
RBI सहायक 2022 परीक्षा तीन चरणों वाली चयन प्रक्रिया है। जिसमें पहला प्रारंभिक परीक्षा, दूसरा मुख्य परीक्षा और इसके बाद भाषा प्रवीणता परीक्षा शामिल है। प्रीलिम्स 2022 में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार अब मुख्‍य परीक्षा में शामिल होंगे। आरबीआई असिस्टेंट मेन्स 2022 में 5 सेक्शन होंगे, जिनमें रीजनिंग, इंग्लिश लैंग्वेज, न्यूमेरिकल एबिलिटी, जनरल अवेयरनेस, कंप्यूटर नॉलेज है। 
 

अगली खबर