RBI Assistant Prelims Result 2022: घोषित हुए रिजर्व बैंक सहायक भर्ती परीक्षा के रिजल्ट, इस Direct Link से करें चेक

RBI Assistant Prelims Result 2022: आरबीआई सहायक भर्ती परीक्षा रिजल्ट 2022 की घोषणा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर कर दी गई है। डाउनलोड लिंक और अन्य विवरण यहां देख सकते हैं।

RBI Assistant Result 2022 released
आरबीआई ने जारी किया असिसटेंट भर्ती रिजल्ट 
मुख्य बातें
  • आरबीआई ने जारी किया सहायक प्रारंभिक परीक्षा के लिए रिजल्ट।
  • आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर अपलोड किया गया परिणाम।
  • यहां चेक करें रिजर्व बैंक असिसटेंट रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक।

RBI Assistant Prelims Result 2022: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 21 अप्रैल 2022 को आरबीआई सहायक प्रारंभिक परीक्षा 2022 को लेकर योग्य उम्मीदवारों की चयन लिस्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर अपलोड कर दी है। इसी के साथ उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। बैंक ने उम्मीदवारों की उनके स्थान के अनुसार रोल नंबर वाली एक लिस्ट तैयार की है।

जिन उम्मीदवारों ने 26 और 27 मार्च 2022 को आरबीआई सहायक परीक्षा दी थी, वह अब नीचे उपलब्ध आरबीआई सहायक रिजल्ट के डायरेक्ट लिंक की मदद से क्लिक करके इस पेज से आरबीआई सहायक प्री रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।

आरबीआई सहायक भर्ती रिजल्ट डायरेक्ट लिंक- RBI Assistant Result Download Direct Link

RBI सहायक प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2022 के बाद जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर प्रीलिम्स रिजल्ट लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहा है, वह अब मुख्य परीक्षा के लिए योग्य हैं। मुख्य ऑनलाइन परीक्षा 08 मई 2022 (रविवार) को आयोजित की जाएगी।

आरबीआई असिसटेंट रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स:

स्टेप 1: आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट - opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
स्टेप 2: 'रिजल्ट' अनुभाग पर जाएं।
स्टेप 3: सहायक की भर्ती के लिए 26 और 27 मार्च, 2022 को आयोजित ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम- PY 2021 पर क्लिक करें।
स्टेप 4: अब, 'अनंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर' पर क्लिक करें।
स्टेप 4: आरबीआई सहायक परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करें।
स्टेप 5: उस शहर की खोज करें जिसके लिए आपने आवेदन किया है।
स्टेप 6: चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर जांचें।

Also Read: BPSC 67th Prelims Admit Card 2022: बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द, यहां देखें अपडेट

रिजर्व बैंक सहायक मेन्स परीक्षा एडमिट कार्ड (RBI Assistant Mains Admit Card 2022)

RBI असिस्टेंट मेन्स एडमिट कार्ड RBI की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई सूचना के अनुसार, 'प्रवेश पत्र में मुख्य परीक्षा का समय और परीक्षा की जगह को लेकर संकेत दिया जाएगा, प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए लिंक, मुख्य परीक्षा के लिए सूचना हैंडआउट जल्द ही आरबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।'

अगली खबर