RBSE 12th Exam 2022: पॉलिटिकल सांइस पेपर में विवादित सवालों पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने राजस्थान सरकार से मांगा जवाब

एजुकेशन
Updated Apr 25, 2022 | 22:57 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Controversy over Political Science Paper: राजनीति विज्ञान पेपर में राजनेताओं से संबंधित सवालों पर बवाल मचा है। इस पर मंत्रालय ने हस्‍तक्षेप किया है।

RBSE 12th Controversy over Political Science Paper
RBSE 12th Controversy over Political Science Paper 
मुख्य बातें
  • प्रश्न पत्र में कांग्रेस पार्टी से संबंधित थे 6 सवाल
  • विपक्षी दल ने प्रश्‍नों पर जताई आपत्ति
  • 21 अप्रैल को आयोजित हुआ था पॉलिटिकल सांइस का पेपर

RBSE 12th Controversy over Political Science Paper: राजस्थान बोर्ड 12वीं के पॉलिटिकल साइंस पेपर में चल रहे विवाद में नया अपडेट आया है। इस पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने राजस्थान सरकार से मांगा जवाब मांगा है। पेपर में कांग्रेस के इतिहास के बारे में 6 प्रमुख प्रश्न पूछे गए थे। कई भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पार्टी से संबंधित प्रश्नों पर आपत्ति जताई है। मामले को तूल पकडता देख मंत्रालय ने इसमें दखल दी है। राजनीति विज्ञान पेपर का आयोजन 21 अप्रैल हुआ था। 

आरबीएसई 12वीं के राजनीति विज्ञान प्रश्न पत्र में कांग्रेस के इतिहास को लेकर पूछे गए सवालों पर विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया है कि 'कांग्रेस की प्रशंसा करने वाले प्रश्न' आपत्तिजनक थे। आरोप है कि सत्तारूढ़ दल को अच्छा दिखाने के लिए ऐसा जानबूझकर किया गया है। कुछ भाजपा नेताओं ये भी आरोप लगाए थे कि कक्षा 12 के पेपर में ऐसे सवाल पूछने का मतलब 'अगले कांग्रेस अध्यक्ष का चयन' को मजबूती देना है। दोनों पक्षों के बीच के इस जुबानी जंग ने मामले को और गंभीर बना दिया है।

rbse

आरबीएसई ने ये दिया था स्‍पष्‍टीकरण 
राजनीति विज्ञान के प्रश्न पत्र को लेकर शुरू हुए विवाद पर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने एक स्पष्टीकरण जारी किया था। जिसमें कहा गया कि पेपर एनसीईआरटी के दिशानिर्देशों के अनुसार तैयार किया गया था। आरबीएसई के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रश्न पत्र को विषय-विशेषज्ञों के एक पैनल ने पाठ्यक्रम के अनुरूप तैयार किए थे। प्रश्न पत्र विशेषज्ञों के एक स्वतंत्र निकाय तैयार करता है, बोर्ड इसमें कोई भूमिका नहीं निभाता है।

अगली खबर