RBSE 12th Arts Result 2022: परिणाम घोषित, यहां चेक करें राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट

Rajeduboard.rajasthan.gov.in, RBSE Rajasthan Board 12th Arts Result 2022 on www.rajresults.nic.in: छात्रों को लंबे समय से राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स के परिणाम का इंतजार था। अब छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन अजमेर ने रिजल्ट जारी कर दिया है।

RBSE Class 12th Arts Stream Result, RBSE Class 12th Arts Stream Result Check Here
RBSE Class 12th Arts Stream Result (Pic: iStock) 
मुख्य बातें
  • जारी हुआ कक्षा 12वीं आर्ट्स का परिणाम।
  • आज 12:15 पर जारी किया गया रिजल्ट।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर छात्र चेक कर सकते हैं अपना परिणाम।

Rajeduboard.rajasthan.gov.in, RBSE Rajasthan Board 12th Arts Result 2022 on www.rajresults.nic.in: छात्रों को लंबे समय से राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के परिणाम का इंतजार था। अब छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि हाल ही में राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन अजमेर ने परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र राजस्थान बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यह कहा जा रहा था कि जून के दूसरे सप्ताह तक रिजल्ट सामने आ सकता है, और यही हुआ। जिन छात्रों ने राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2022 दिया था उनका परिणाम जारी कर दिया गया है जो राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। 

Also Read: UP Board 12th Result 2022 Date: जल्द जारी होगा यूपी बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट, जानें कैसे करें चेक व क्या है अपडेट

राजस्थान अजमेर बोर्ड ने आरबीएसई 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम परिणाम 2022 आज यानी 6 जून को 12:15 पर जारी किया। यह परिणाम बीएसईआर अजमेर के एडमिनिस्ट्रेटर एलएन मंत्री द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जारी किया गया। यह परिणाम तकरीबन 6.5 लाख छात्रों के लिए जारी किया गया है। छात्र rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने नाम के अनुसार अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Also Read: UK Board UBSE 10th Result 2022: उत्तराखंड बोर्ड आज जारी करेगा कक्षा 10वीं का रिजल्ट, इन बातों का रखें ध्यान

यहां देखें कैसे चेक करें अपना परिणाम

  1. आरबीएसई कक्षा 12 वीं आर्ट्स स्ट्रीम का परिणाम चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर एग्जामिनेशन रिजल्ट टैब में आरबीएसई कक्षा 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और बाकी इंफॉर्मेशन डालें। 
  4. इंफॉर्मेशन सबमिट करने के बाद आरबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट आर्ट्स 2022 आपकी स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा। 
  5. भविष्य के लिए अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

RBSE 12th Arts Stream Result Out Check From this Direct Link

 लड़कियों ने मारी बाजी

राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट सामने आने के बाद यह भी सामने आ गया है कि इस बार तीनों वर्गों में लड़कियों ने बाजी मारी है। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों ही स्ट्रीम में लड़कियां लड़कों से आगे रहीं। आरबीएसई कक्षा बारहवीं साइंस स्ट्रीम की बात की जाए तो 97.55% लड़कियां पास हुईं वहीं लड़कों का पास परसेंटेज 95.98% रहा। इसके साथ कॉमर्स स्ट्रीम में 98.62% लड़कियां पास हुईं तो दूसरी ओर 96.93% लड़के पास हुए। आर्ट्स स्ट्रीम में भी लड़कियों का पलड़ा भारी रहा जहां पास परसेंटेज लड़कियों और लड़कों का क्रमशः 97.21% और 95.44% रहा।  

आरबीएसई ने आरबीएसई 12th वरिष्ठ उपाध्याय एग्जाम रिजल्ट 2022 भी जारी किया जिसके अनुसार 94.99% छात्र परीक्षा में पास हुए। वहीं, केवल आर्ट्स स्ट्रीम में पास होने का परसेंटेज 96.33% रहा। 

हाई ट्रैफिक की वजह से रिजल्ट देखने में छात्रों को परेशानी हो रही है। लेकिन छात्र परेशान ना हों, सभी छात्रों के परिणाम अपलोड कर दिए गए हैं और वह एक बार परेशानी खत्म होने के बाद अपना परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकेंगे। वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक आने की वजह से अक्सर यह दिक्कतें सामने आती हैं। लेकिन कुछ देर में यह परेशानी ठीक भी हो जाती है। ऐसे में छात्र संयम रखें।

अगली खबर