REET Answer Key 2022: आज शाम तक जारी हो सकता है रीट आंसर की, यहां डाउनलोड करें प्रश्न बुकलेट

REET 2022 Answer Key Download Here: रीट 2022 का प्रश्न बुकलेट जारी हो गया है, उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड आज यानी 30 जुलाई 2022 को शाम तक आंसर की जारी कर सकता है। आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर उत्तर पुस्तिका डाउनलोड कर सकेंगे।

reet answer key 2022,reet 2022 answer key,reet level 1 answer key 2022,reet 2022,reet answer key
आरईईटी 2022 आंसर की 
मुख्य बातें
  • शाम तक जारी हो सकता है रीट 2022 आंसर की।
  • रीट परीक्षा के लिए 15 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने किया था आवेदन।
  • प्रोविजनल आंसर की के बाद जारी होगी फाइनल आंसर की।

REET 2022 Answer Key Download Here: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। हाल ही में बोर्ड ने रीट 2022 की क्वैश्चन बुकलेट जारी किया है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज यानी 30 जुलाई 2022 को आंसर की जारी कर सकता है। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी रीट की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। पिछले आंकड़ो को देखें तो बुकलेट जारी होने के अगले दिन प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी जाती है, फिर एक हफ्ते के भीतर फाइनल आंसर की जारी कर दिया जाता है।

राजस्थान टीईटी परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार प्रदेश में प्राइमरी और अपर प्राइमरी शिक्षक के पदों पर निकलने वाली भर्ती के लिए पात्र माने जाते हैं। इस बार रीट 2022 पेपर-1 और पेपर-2 परीक्षा 23 और 24 जुलाई को चार शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पेपर -1 के लिए कुल 3 लाख 86 हजार 508 उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था, जबकि पेपर-2 के लिए कतुल 12 लाख 57 हजार 738 अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। बता दें इस इसमें से 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी राजस्थान के मूल निवासी हैं। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इस परीक्षा के तहत राजस्थान के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक के 60000 पदों पर भर्ती किया जाएगा। आंसर की जारी होने के बाद पंजीकरण संख्या व पासवर्ड के माध्यम से आप आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

Read More - जारी होने वाला है राजस्थान पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट, देखें पीईटी परीक्षा का पूरा शेड्यूल

REET 2022 Answer Key, ऐसे डाउनलोड करें आंसर की

  • सबसे पहले रीट की आधिकारिक वेबसाइट  reetbser2022.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर REET Answer Key 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना क्रेडेंशियलय दर्ज करें।
  • उत्तर कुंजी आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।

प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद, यदि आपको लगता है कि किसी सही उत्तर को गलत या गलत को सही कर रखा है तो अभ्यर्थी यहां आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं, बोर्ड इसके लिए एक से दो दिन का समय देता है। हालांकि इसके लिए अभ्यर्थियों को अलग फीस का भुगतान करना पड़ता है।

प्रोविजनल के बाद जारी होगी फाइनल आंसर की, ऐसे करें डाउनलोड

सख्ती के साथ आयोजित की गई थी परीक्षा

बता दें इस बार राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 काफी कड़ाई के साथ आयोजित की गई थी, प्रत्येक परीक्षा हॉल में दो परीक्षा निरीक्षक के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। वहीं बिना प्रवेश पत्र व आधार कार्ड के अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जा रही थी।
 

अगली खबर