REET 2022 Result: आज इस समय जारी होंगे रीट 2022 परिणाम, इन प्रश्नों में मिलेंगे बोनस मार्क्स

एजुकेशन
आदित्य सिंह
Updated Aug 30, 2022 | 00:09 IST

REET 2022 Result Date, Download Here Cut off List (कब जारी होगा रीट 2022 रिजल्ट): राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSER) आज यानी 30 अगस्त 2022 को रीट 2022 परीक्षा परिणाम घोषित कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी बीएसईआर की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in या rajduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इस बार उम्मीदवारों को बोनस अंक दिए जाएंगे।

reet result 2022,reet 2022,reet 2022 result date,reet 2022 result kab
यहां चेक करें रीट 2022 परिणाम 
मुख्य बातें
  • 23 और 24 जुलाई को आयोजित की गई थी रीट 2022 की परीक्षा।
  • फाइनल आंसर की के साथ जारी किया जाएगा रिजल्ट।
  • 16 लाख उम्मीदवारों ने करवाया था परीक्षा के लिए पंजीकरण।

REET 2022 Result Date, Download Here Cut off List (कब जारी होगा रीट 2022 रिजल्ट): राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के रिज्लट को लेकर बड़ी खबर आ रही है। रीट 2022 प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करवाने की प्रक्रिया 25 अगस्त 2022 को पूरी हो चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि, फाइनल आंसर के साथ रिजल्ट जारी किया जाएगा। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, बीएसईआर आज यानी 30 अगस्त 2022 को रीट 2022 के परिणाम (REET 2022 Result Latest Update) की घोषणा कर सकता है। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in और rajduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

इस बार रीट 2022 की परीक्षा 23 और 24 जुलाई को आयोजित की गई थी, रीट पेपर 1 के लिए करीब 4 लाख 1 हजार 320 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था, जबकि पेपर 2 के लिए 12 लाख 92 हजार 380 उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से 11,52,802 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। बता दें टीईटी परीक्षाओं के जरिए प्रदेश सरकार के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की भर्ती की जाती है। बीते कुछ दिन पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि, रीट 2022 परीक्षा के माध्यम से प्राइमरी और अपर प्राइमरी के शिक्षक के 62000 रिक्तियों को भरा जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपना परिणाम देख सकेंगे।

Read More - कब और कहां चेक कर सकेंगे झारखंड बोर्ड 11वीं का रिजल्ट, यहां देखें

REET 2022 Result, यहां करें चेक

राजस्थान टीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले आधिकारकि वेबसाइट reetbser2022.in या rajduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं। होमपेज पर जाकर रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें, रिजल्ट जारी होते ही लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। लॉगिन पेज आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा। यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें। मेरिट लिस्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी। नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

मिलेंगे बोनस मार्क्स

हाल ही में बीएसईआर ने रीट 2022 रिजल्ट को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया था। बता दें कुछ अभ्यर्थियों की शिकायत थी कि, परीक्षा में कई प्रश्न ऐसे पूछे गए थे, जिसमें एक विकल्प 2 बार दिया गया था। वहीं कई प्रश्न ऐसे भी थे, जिसमें 1 से ज्यादा विकल्प सही थे। ऐसे में बोर्ड ने माना है कि कुछ प्रश्नों के विकल्प अभ्यर्थियों को भ्रमिक करने वाले थे, ऐसे प्रश्नों में छात्रों को बोनस अंक दिए जाएंगे। हालांकि ध्यान रहे लेवल 1 की परीक्षा में कोई बोनस मार्क्स नहीं दिया जाएगा। लेवल 2 की दूसरी पाली के अभ्यर्थियों को 3 बोनस अंक दिए जाएंगे, वहीं लेवल-2 यानी 24 तारीख की तीसरी पीरी के उम्मीदवारों को 4 बोनस अंक और 24 तारीख की चौथी पारी में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को 3 बोनस अंक दिए जाएंगे।

जानें कब जारी होगा सीटीईटी परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन, ये है संभावित डेट

पेपर 1 और पेपर 2 में अंतर

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रत्येक वर्ष रीट की परीक्षा आयोजित करता है। इस परीक्षा को क्वलीफाई करने वाले अभ्यर्थी राज्य सरकार के प्राइमरी और अपर प्राइमरी के स्कूलों में शिक्षक की भर्ती के लिए पात्र माने जाते हैं। बोर्ड इसके लिए दो पेपर आयोजित करता है। कक्षा 1 से 5वीं तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए पेपर 1 आयोजित किया जाता है, जबकि 6ठी से 8वीं तक पढ़ाने के इच्छुक अभ्यर्थियों को पेपर 2 में शामिल होना अनिवार्य होता है। वहीं यदि आप कक्षा 1 से 8वीं तक पढ़ाना चाहते हैं, तो दोनों पेपर में बैठना जरूरी होगा।

अगली खबर